Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कांवड यात्रा: मुख्य मार्गों के डिवाइडर कट रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी किए निर्देश
    देश

    कांवड यात्रा: मुख्य मार्गों के डिवाइडर कट रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी किए निर्देश

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 28, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 28 जुलाई (प्र)। कांवड यात्रा के लिए यातायात डायवर्जन प्लान लागू होने के दौरान शहर व देहात क्षेत्र में मुख्य मार्गों के डिवाइटर कट बंद रहेंगे। इससे हल्के व दोपहिया वाहनोंका आवागमन भी प्रभावित होगा लोगों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों और निर्धारित कटों का प्रयोग करने की सलाह दी है। एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर से एनएच-58, दिल्ली रोड और गढ़ रोड पर जाने वाले वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
    कांवडियों से पारंपरिक रास्तों का प्रयोग करने की अपील की गई है। किसी भी समस्या के लिए केंद्रीय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की हेल्पलाइन 01212667080 पर कॉल की जा सकती है।

    ● एनएच-58 और दिल्ली रोड पर वैकल्पिक मार्ग
    कांवड़ मार्ग को छोड़कर एनएच-58 पर यातायात के लिए एटुजेड कट, सरधना पुल, सुभारती यूनिवर्सिटी कट, मोदीपुरम पुल, रोहटा पुल, खियां पुल, बागपत पुल और परतापुर इंटरचेंज का प्रयोग करें।
    दिल्ली रोड पर जीरोमाइल चौराहा, बेगमपुल चौराहा, जली कोठी चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बागपत अड्डा, टीपी नगर गेट, शॉप्रिक्स मॉल चौराहा और रिठानी कट खुले रहेंगे।
    एनएच-58 को मेरठ शहर से जोड़ने के लिए मोदीपुरम पुल से हापुड़ रोड तक, कंकरखेड़ा खिर्वा बाईपास पुल से बेगमपुल चौराहा तक रोहटा बाईपास पुल से रेलवे रोड चौराहा तक और बागपत बाईपास पुल से बागपत अड्डा चौराहा तक के मार्ग उपलब्ध रहेगा।

    ● हापुड़ और गढ़ रोड पर यातायात व्यवस्था
    हापुड़ रोड और गढ़ रोड पर यातायात के लिए बेगमपुल चौराहा, बच्चापार्क चौराहा, आबकारी चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा (7 अगस्त 2026 तक), कमेला पुल, एल ब्लॉक तिराहा, बिजली बम्बा चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, सोहराब गेट डिपो, तेजगढ़ी चौराहा, डिकी तिराहा और मेडिकल गेट का उपयोग किया जा सकता है।
    दिल्ली रोड से हापुड़ रोड और गढ़ रोड को जोड़ने वाले हल्के और दोपहिया वाहनों के लिए कई मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें जली कोठी चौराहा से बच्चापार्क चौराहा, रेलवे रोड चौराहा से बच्चापार्क चौराहा, मेट्रो प्लाजा तिराहा से हापुड़ अड्डा चौराहा और दिल्लीचुंगी शारदा रोड से हापुड़ अड्डा चौराहा शामिल हैं।
    शॉप्रिक्स मॉल चौराहा से जुर्रानपुर फाटक होते हुए हापुड़ रोड और गढ़ रोड तक पहुंचा जा सकता है बेगमपुल चौराहा से बच्चापार्क चौराहा, आबकारी चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा होते हुए गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर जाया जा सकता है।

    ● रेलवे स्टेशन और अन्य गंतव्यों के लिए मार्ग
    मेरठ सिटी स्टेशन के लिए यात्री रेलवे रोड चौराहे का उपयोग कर सकते हैं।
    मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन के लिए बेगमपुल चौराहा और जीरोमाईल चौराहा से रजबन होते हुए जाया जा सकेगा।
    गढ़ रोड और हापुड़ रोड से दिल्ली या हरिद्वार की ओर जाने वाले यात्री हापुड़ अड्डा चौराहा बच्चा पार्क चौराहा और बेगमपुल चौराहा से मेरठ मेट्रो अथवा सड़क मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
    29 जुलाई की रात से शहर में भी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केवल कुछ मार्गों से रात एक से तीन बजे तक कमर्शियल वाहनों को निकाला जाएगा

    Divider cuts on main routes to remain closed Kanwar Yatra 2026 meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.