मेरठ/मुंडाली, 06 जुलाई (प्र)। साइबर सेल और मुंडाली पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगने वाले छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित टेंट हाउस और इवेंट डेकोरेशन के फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से एडवांस बुकिंग का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगते थे।
नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर संदिग्ध फ्राड और धोखाधड़ी की लगातार शिकायतें दर्ज हो रही थीं । इन्हें और पीड़ितों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों और आइएमईआई नंबरों की ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस को पता चला कि यह पूरा गिरोह मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र से संचालित हो रहा है। इसके बाद साइबर सेल और मुंडाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जुनैद, शहराज, शाहनवाज, नेहाल, शान, सोहेल निवासी ग्राम अजराड़ा थाना मुंडाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा रू आरोपितों ने बताया कि वे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अलग-अलग आकर्षक टेंट, लाइटहाउस और कैटरिंग डेकोरेशन के सामान की फोटो अपलोड करते थे। इन विज्ञापनों पर वे अपना मोबाइल नंबर भी डाल देते थे। जब कोई व्यक्ति शादी-ब्याह या किसी कार्यक्रम के लिए उनसे संपर्क करता था, तो वे उन्हें अपनी बातों में फंसाकर और फर्जी बुकिंग रसीदें आनलाइन भेजकर विश्वास में लेते थे। इसके बाद एडवांस बुकिंग और ट्रांसपोर्टिंग चार्ज के नाम पर आनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। पैसे मिलने के बाद आरोपित मोबाइल नंबर बंद कर देते थे। एसओ देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे पिछले 3-4 साल में लाखों रुपये ठग चुके हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

