Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेरठ के कारोबारी की रेव पार्टी से 52 युवक, 10 लड़कियां पकड़ी, नैनीताल के रिजॉर्ट में कराई थी बुकिंग, बिना अनुमति पार्टी और अश्लील गतिविधियां मिलीं
    देश

    मेरठ के कारोबारी की रेव पार्टी से 52 युवक, 10 लड़कियां पकड़ी, नैनीताल के रिजॉर्ट में कराई थी बुकिंग, बिना अनुमति पार्टी और अश्लील गतिविधियां मिलीं

    adminBy adminJuly 6, 2026No Comments87 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामनगर (नैनीताल)/मेरठ 06 जुलाई। रामनगर के सांवल्दे स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में शनिवार देर रात पुलिस ने देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 52 पुरुष और एक नाबालिग समेत 10 महिलाओं को पकड़ा है। इस दौरान रिजॉर्ट का महाप्रबंधक भाग गया। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है। 52 लोगों के साथ ही रिजॉर्ट के जीएम के खिलाफ पॉक्सो, देह व्यापार समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

    मुख्य आरोपी मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर निवासी उमेंद्र है। उसके साथ करीम नगर निवासी मेहराजुद्दीन भी पार्टी में शामिल था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उमेंद्र का मेरठ, बुलंदशहर सहित अन्य जगहों में कीटनाशक और कृषि उपकरणों से जुड़ा कारोबार है।

    पुलिस के मुताबिक उसने कई प्रदेशों और विदेशों से युवतियों को पार्टी के लिए रिसॉर्ट में बुलाया था मेरठ से उसने आनलाइन बुकिंग कराई थी। पूछताछ में उमेंद्र ने बताया कि उसकी बुलंदशहर के सिकंदराबाद में भी कंपनी है जो कृषि से संबंधित उपकरण बनाती है वह कंपनी से जुड़े लोगों को नैनीताल में मनोरंजन के उद्देश्य से लेकर गया था। उसने दस दिन पहले रामनगर आकर एकरॉन रिसार्ट में दो लाख 20 हजार रुपये भी जमा कराए थे। एसपी सिटी नैनीताल में गलत गतिविधियों विनायक गोपाल भोसले ने बताया पकड़ा गया है। मेरठ पुलिस से कि सोशल मीडिया माध्यम से नैनीताल पुलिस ने कोई संपर्क नहीं. जानकारी मिली है कि उमेंद्र किया।

    कंपनी से जुड़े लोगों के लिए थी पार्टी
    उमेंद्र ने बताया कि कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए पार्टी आयोजित की गई थी। रिजॉर्ट के जीएम लखेंद्र चौधरी से संपर्क कर शराब, युवतियों और अतिरिक्त सेवाओं की व्यवस्था करने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक युवतियों की व्यवस्था कंपनी के कर्मी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी के माध्यम से प्रति युवती 10 हजार रुपये में कराई गई थी।

    महिलाओं पर उड़ाए जा रहे थे नोट
    शुक्रवार देर रात एक सूचना पर एंटी स्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक्रोन रिजॉर्ट पर छापा मारा। यहां बाहरी राज्यों और विदेश से आई 10 महिलाओं के साथ यूपी और दिल्ली से आए लोग बिना अनुमति शराब पार्टी करते मिले। डांस करती महिलाओं पर नोट उड़ाने के साथ ही अश्लील हरकतें की जा रही थीं। इनमें एक किशोरी भी शामिल थी। पुलिस ने सभी 52 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। रिजॉर्ट के जीएम समेत सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 5 व 6, पॉक्सो अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    रजिस्टर में एंट्री के बिना हो रही थी पार्टी
    पुलिस ने रिजॉर्ट के एंट्री रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान पता चला की रिजॉर्ट स्टाफ ने किसी भी व्यक्ति की रजिस्टर में एंट्री नहीं की। इस पर रिजॉर्ट को सील करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन पेटी शराब, एक पेटी बीयर, दस-दस रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम, साउंड बॉक्स और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

    नैनीताल एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कहना है कि 52 आरोपियों समेत रिजॉर्ट के जीएम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज ली है। छापे के बाद भागे जीएम की तलाश की जा रही है। देह व्यापार के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

    meerut news meerut report nainital ramnagar resort-rave-party tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.