मेरठ, 06 जुलाई (प्र)। गली में गेट खोलने के मामले को लेकर देहलीगेट थाने पहुंचे पीड़ित को सलाह देते हुए दारोगा विनय कुमार ने प्रशासनिक अफसरों पर टिप्पणी कर दी। बातचीत का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो गया। दारोगा ने पीड़ित वसीम से कहा कि एसडीएम के पास जाओ। प्रशासनिक अफसर मोटी-मोटी तनख्वाह ले रहे हैं, एसी में बैठते हैं। वहां जाकर शिकायत करो। इसके बाद थाने की तरफ हाथ कर कहा कि देखो कहीं एसी लगा है क्या ? नाले की खोदाई हो चुकी है, उसे भी सही नहीं कर पा रहे हैं।
दरअसल, देहलीगेट क्षेत्र में जैन धर्मशाला के सामने गली में निजामुद्दीन उर्फ कलवा का गेट खोलने को लेकर पड़ोसी मोहम्मद वसीम के साथ विवाद था। आरोप है कि पुलिस से मिलीभगत कर निजामुद्दीन ने वसीम पक्ष के साथ मारपीट की, इसके बाद दीवार तोड़कर गली में गेट खोल लिया। गेट खुलने का विरोध करने वसीम के साथ हिंदू समाज की महिलाएं ओमवती, सुशीला और राजकुमारी भी आ गईं। इसके बाद मामले में सांप्रदायिक रूप ले लिया। बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा नेता कमलदत्त के पास पहुंच गईं। रात करीब आठ बजे कमलदत्त उनके साथ मौके पर पहुंचे और एसएसपी से फोन पर बातचीत की। इसी बीच हंगामा होने पर मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया।
जानकारी होते ही सीओ कोतवाली संग्राम सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराते हुए पुलिस के सामने ही गेट बंद कराया गया। महिलाओं ने थाना प्रभारी देहली गेट पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि कई दिनों से थाने के चक्कर काट रही थी। उसके बाद भी पुलिस ने मिलीभगत करके गेट लगवा दिया। एसपी सिटी विनायक भोसले ने कहा कि मामले की पूरी रिपोर्ट एसएसपी को दी जाएगी। थाना प्रभारी अतुल कुमार ने गुमराह किया था कि विवाद दोनों तरफ से मुस्लिमों का है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
