Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैंट बोर्ड के लेखाकार राजेश जॉन निलंबित
    • सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल” यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल
    • Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?
    • कारगिल वीरों के नमन से लेकर साइंस में युवाओं के डंके तक… पढ़िए PM मोदी के ‘मन की बात’ की 5 बड़ी बातें
    • ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में टैंक की जहरीली गैस से दम घुटने से दो लोगों की मौत
    • उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मियों को सीएम योगी का तोहफा, मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर
    • पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश
    • अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»साले की हत्या की साजिश नाकाम, जेल के सिपाही ने योगेश भदौड़ा के शूटर के साथ की थी फायरिंग, दो गिरफ्तार
    देश

    साले की हत्या की साजिश नाकाम, जेल के सिपाही ने योगेश भदौड़ा के शूटर के साथ की थी फायरिंग, दो गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 6, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ / गाजियाबाद 06 जुलाई (प्र)। न्यू विकास नगर कॉलोनी निवासी तुषार पर फायरिंग के मामले में लोनी थाना पुलिस ने उसके बहनोई सिपाही बलराज नगर निवासी विवेक और जेल से छूटे उसके साथी नवनीत उर्फ मीनू को गिरफ्तार कर लिया है। विवेक मेरठ जेल में वार्डर के पद पर तैनात था। अब वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा ने उसे निलंबित कर दिया है। आरोपी ने जेल से गैरहाजिर होकर जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया गांव निवासी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा के शूटर नवनीत उर्फ मीनू के साथ वारदात की थी। इस वारदात का समाचार अमर उजाला में रविवार को प्रकाशित किया गया था। गाजियाबाद कमिश्नरेट के एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शनिवार को न्य विकास नगर कॉलोनी निवासी राजेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। आरोप था कि शुक्रवार देर रात दो बाइक सवार उनके घर पहुंचे और बेटे तुषार पर फायरिंग की थी। गनीमत रही कि तुषार बच गए थे।

    जेल में मंगाए थे कारतूस
    नवनीत उर्फ मोनू टिमकिया ने दिसंबर 2025 में जेल में दो कारतूस मंगाए थे। उसके साथी परमेंद्र और सुदेश फल आदि की आड़ में कारतूस लेकर पहुंचे थे। हालांकि चेकिंग में दोनों को पकड़ लिया गया था और मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा नवनीत और उसके साथी सागर का सोशल मीडिया पर पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा भी नवनीत पर कई मामले दर्ज हैं।

    वारदात के बाद ड्यूटी पर पहुंचा
    मेरठ जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा ने बताया कि जेल वार्डर विवेक सिद्धदोष कैदी चंद्रपाल की सुरक्षा में तैनात था। उसने तीन जुलाई को रात्रि 12:00 बजे से चार जुलाई प्रातः 08 बजे तक ड्यूटी की। इसके बाद वह अपनी निर्धारित ड्यूटी से सक्षम अधिकारी को सूचना बिना गैर हाजिर हो गया आरोपी गाजियाबाद में वारदात करने के बाद चार जुलाई की रात 01:30 बजे जेल में ड्यूटी के लिए पहुंच गया। हालांकि देर से आने के कारण उसे वापस भेज दिया गया |

    जेल में हुई दोस्ती
    पुलिस की पूछताछ में नवनीत ने बताया कि वह 2021 में जानी थाना क्षेत्र के नेक गांव निवासी युवक की हत्या में जेल गया था। यहां नवनीत की दोस्ती जेल वार्डर विवेक से हुई एक माह पहले नवनीत जमानत पर जेल से बाहर आया था वह दोस्ती की खातिर विवेक के साथ वारदात करने गया था। जेल में नवनीत की मुलाकात लिसाड़ी गेट निवासी नावेद बिलोरी नाम के आरोपी से हुई थी। उसी से नवनीत ने जेल से छूटने के बाद वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल खरीदी थी।

    ghaziabad meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कैंट बोर्ड के लेखाकार राजेश जॉन निलंबित

    July 26, 2026

    सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल” यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

    July 26, 2026

    Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.