Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी: ₹2500 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से आएंगे खाते में पैसे
    देश

    दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी: ₹2500 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से आएंगे खाते में पैसे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 7, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राजधानी की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बहुप्रतीक्षित महिला समृद्धि योजना का लाभ अगले डेढ़ माह में मिलना शुरू हो सकता है। दिल्ली सरकार रक्षाबंधन, यानी 28 अगस्त, से इस योजना को लागू करने की तैयारी में है। योजना का औपचारिक शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों कराए जाने की संभावना है। इसके बाद पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह 2500 रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी।

    सरकारी तैयारियों के अनुसार योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा। पात्रता के लिए परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से तीन लाख रुपये तक प्रस्तावित की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस योजना की जल्द ही लागू करने की घोषणा कर सकती हैं। जिसमें इस स्कीम को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे और स्कीम के लिए अावेदन करने की सुविधा आदि के बारे में बताया जाएगा।

    सरकार का उद्देश्य निम्न और निम्न-मध्यम आय वर्ग की महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है। योजना के लिए दिल्ली सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में 5110 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।

    लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए बजट राशि में वृद्धि का अनुमान
    आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए बजट राशि में वृद्धि का अनुमान है। संबंधित विभाग लाभार्थियों की पहचान, पात्रता सत्यापन और भुगतान व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि योजना लागू होने के साथ ही पात्र महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा सके।

    योजना के तहत कुछ श्रेणियों को लाभ से बाहर रखा गया है। सरकारी नौकरी करने वाले परिवार, आयकरदाता, सरकारी पेंशन प्राप्त करने वाले परिवार तथा चार पहिया वाहन (कार) रखने वाले परिवार इस योजना के पात्र नहीं होंगे। सरकार का मानना है कि इससे सहायता वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा।

    सूत्रों के अनुसार लाभार्थियों का चयन आय, परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। सरकार का दावा है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाया जा रहा है, जिससे पात्र महिलाओं को समय पर लाभ मिल सके।

    भाजपा के 2025 विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र का प्रमुख वादा
    महिला समृद्धि योजना भाजपा के 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र की सबसे प्रमुख गारंटियों में शामिल थी। पार्टी ने सरकार बनने पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया था।

    Good news for women in Delhi: Big update regarding ₹2500 money will be credited to the account from this date New Delhi tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.