Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एमएसएमई देश की आर्थिक प्रगति का आधार : राजेश शर्मा
    • 125 संपत्तियों में सेटबैक छोड़ा गया, 210 में चल रही तोड़फोड़; 14 जुलाई के पहले एक बार फिर ध्वस्तीकरण की योजना
    • लड़कियां पढ़ाई के दौरान प्रेग्नेंट हो जाती हैः आनंदीबेन पटेल
    • तेलंगाना में डीएसपी के पास मिली 300 करोड़ की संपत्ति
    • दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी: ₹2500 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से आएंगे खाते में पैसे
    • दिल्ली के बेड़े में शामिल हुईं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
    • आज की बारिश ने कमजोर मानसून की कमी को किया पूरा, मौसम के बदलाव से बढ़ती है मुसीबत
    • लकड़ी और कार्ड बोर्ड के होटल नुमा घर पेड़ों पर टांग दिए जाएं तो मधुमक्खियों की भांति पक्षी भी बिना डर के रह सकते हैँ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तेलंगाना में डीएसपी के पास मिली 300 करोड़ की संपत्ति
    देश

    तेलंगाना में डीएसपी के पास मिली 300 करोड़ की संपत्ति

    adminBy adminJuly 8, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद 08 जुलाई। तेलंगाना में एक पुलिस अधिकारी के पास करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति मिली है। सोमवार शाम उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान संकीरेड्डी भीम रेड्डी के रूप में हुई है। भीम रेड्डी हैदराबाद में पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनात हैं।

    दोस्तों-सहयोगियों के नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी जांच में पता चला है कि रेड्डी ने करोड़ों की प्रॉपर्टी तेलंगाना व कर्नाटक में अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, कथित बेनामीदारों और सहयोगियों के नाम पर खरीद रखी थी।

    तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो ने रेड्डी के घर की तलाशी ली, जिसमें 3.60 लाख रुपए नकद, 2 किलो सोने के गहने और लगभग 20 किलो चांदी के सामान मिले। इसके अलावा लगभग 20 लाख रुपए का बैंक बैलेंस भी मिला है।

    रेड्डी से संबंधित 16 जगहों पर 2 जुलाई को छापेमारी की गई थी। जांच अधिकारियों को डीएसपी के हाथ से लिखी एक पर्सनल डायरी मिली है। इसमें प्रॉपर्टी, निवेश, देनदारियों और कथित बेनामीदारों के नाम लिखे थे।

    बताया जा रहा है कि मई में अपनी पत्नी के साथ चार धाम यात्रा पर जाने से पहले भीम रेड्डी ने यह डायरी लिखकर स्कैन की हुई कॉपी वॉट्सऐप के जरिए अपने दोनों बेटों को भेजी थी।

    ACB का कहना है कि इसी डायरी के आधार पर जांच एजेंसी को कई संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन का पता लगाने में मदद मिली। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसी संपत्तियों तथा वित्तीय दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर रही है।

    ACB के मुताबिक, रेड्डी के पास हैदराबाद के इब्राहिमबाग में एक विला, टेलीकॉम नगर में एक रिहायशी घर, टेलीकॉम नगर में एक फ्लैट, गाचीबोवली में एक फ्लैट, लैंकोहिल्स रोड पर 500 वर्ग गज का कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, मणिकोंडा मरिचेट्टू जंक्शन के पास 3000 वर्ग फीट का कमर्शियल स्पेस मिला है।

    इतना ही नहीं, तेल्लापुर में में दो लग्जरी फ्लैट, प्रगति रिसॉर्ट्स में 500 वर्ग गज का प्लॉट, जहीराबाद में 3.5 एकड़ की कृषि भूमि, कर्नाटक में 6 एकड़ और 38 एकड़ की कृषि भूमि, बेंगलुरु के देवनहल्ली में एक एकड़ जमीन, नागोल में 200 वर्ग गज का प्लॉट भी है।

    सिर्फ यही नहीं, GPR हाउसिंग सोसाइटी के पास 400 वर्ग गज का प्लॉट, पटनचेरु में 200 स्क्वायर यार्ड का प्लॉट, मोमिनपेट में 1,000 स्क्वायर यार्ड की जमीन और 2 एकड़ कृषि भूमि, राघवेंद्र रॉक सैंड मिनरल्स में ₹75,00,000 का निवेश और मुचिंताला गांव में 4 से 20 एकड़ खेती की जमीनें हैं।

    dsp-bheem-reddy-arrested tazza khabar tazza khabar in hindi telangana
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    एमएसएमई देश की आर्थिक प्रगति का आधार : राजेश शर्मा

    July 8, 2026

    125 संपत्तियों में सेटबैक छोड़ा गया, 210 में चल रही तोड़फोड़; 14 जुलाई के पहले एक बार फिर ध्वस्तीकरण की योजना

    July 8, 2026

    लड़कियां पढ़ाई के दौरान प्रेग्नेंट हो जाती हैः आनंदीबेन पटेल

    July 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.