Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 22 जुलाई को दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे
    • नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का दिया संदेश
    • युवक की मौत के मामले में एनएचएआइ के प्रोजेक्ट मैनेजर पर केस
    • आईएमए हॉल में चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित
    • धरना-प्रदर्शन के बाद छह सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल डीएम-एसएसपी से मिला
    • कर्नल सिरोही का लंबी बीमारी के बाद निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी विदाई
    • फिल्म निर्माता धर्मेश के ठिकानों पर ईडी का छापा
    • आजीविका पर संकट आया तो संगठन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा : व्यापारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में मेरठ, लखनऊ समेत 41 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
    देश

    यूपी में मेरठ, लखनऊ समेत 41 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    adminBy adminJuly 11, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 11 जुलाई। उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय होने से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश जारी है. तेज रफ्तार बारिश हवाओं के चलते अधिकतम न्यूनतम तापमान में प्रभावी कमी दर्ज की गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर, मेरठ, मिर्जापुर ,चंदौली, लखनऊ, बाराबंकी आदि जिलों में तेज रफ्तार हवाओ के साथ झमाझम बारिश हुई. तेज बारिश होने से जगह-जगह जल भराव हो गया.

    मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अधिक भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट तेज रफ्तार हवा चलने और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

    इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
    मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

    भारी बारिश का अलर्ट इन जिलों में
    प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

    इन जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी
    कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

    राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही. सुबह के समय हल्की बारिश हुई, दिन के समय तेज रफ्तार हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई. जिससे मौसम सुहावना बना रहा. वहीं तेज रफ्तार बारिश होने के कारण लखनऊ के प्रमुख सड़कों और गलियों में कुछ देर के लिए जल भराव हो गया.

    मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय होने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से उत्तर प्रदेश में लगातार भारी से ज्यादा भारी बारिश जारी है. 48 घंटे तक प्रदेश में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

    lucknow rain in up tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    22 जुलाई को दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे

    July 11, 2026

    नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का दिया संदेश

    July 11, 2026

    युवक की मौत के मामले में एनएचएआइ के प्रोजेक्ट मैनेजर पर केस

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.