सोनीपत, 11 जुलाई (ता)। हरियाणा के एनएच -44 पर बहालगढ़ में ब्लैकस्पाट पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिरकर युवक की मौत के मामले में पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के (एनएचएआइ) प्रोजेक्ट मैनेजर पर केस दर्ज किया है। पुलिस इससे पहले हाईवे पर कट खुले होने से हादसा होने की स्थिति में एनएचएआइ के अधिकारियों पर केस दर्ज करने की चेतावनी दे चुका है। घटनास्थल पर और हादसे न हों, इसके लिए गत दिवस एनएचएआइ ने गड्ढे के आसपास सही तरीके से बैरिकेडिंग करते हुए सुरक्षा के उपाय किए हैं।
बहालगढ़ गांव के सरपंच राजेश स्वामी ने बहालगढ़ थाने में शिकायत दी कि एनएच-44 पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास रोजाना हजारों लोग हाईवे को पैदल पार करते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से हादसे भी होते हैं। यहां पर दिसंबर, 2025 से ब्लैकस्पाट है। एनएचएआइ ने यहां पर 15 दिन पहले काम शुरू कर एफओबी बनाने के लिए गड्ढा खोद दिया था, जिसमें वर्षा का पानी भर गया था। निर्माण एजेंसी ने गड्ढे के पास सही तरीके से बैरिकेडिंग नहीं की और न ही वहां पर कोई संकेतक लगाया। विगत शाम को लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गड्ढे में युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। बीते गत दिवस युवक के पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने एनएचएआइ की लापरवाही को मौत के लिए जिम्मेदार मानते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर पर केस दर्ज कर लिया।
एनएच -44 सोनीपत का सबसे असुरक्षित हाईवे है। जिले में होने वाले कुल हादसों में से आधे यहीं होते हैं। हादसे ना हों इसके लिए पुलिस ने दस अवैध कटों की सूची एनएचएआइ को दी थी, लेकिन अधिकारी इन्हें बंद करने के लिए बहाने बना रहे थे, तब पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अवैध कट पर हादसे में किसी की मौत हुई तो एनएचएआइ के अधिकारियों पर केस दर्ज किया जाएगा। इसके बाद एनएचएआइ ने दिल्ली के मुकरबा चौक से लेकर पानीपत तक 50 से अधिक अवैध कटों को स्थायी रूप से बंद कर दिया था।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

