मेरठ, 11 जुलाई (प्र)। 22 जुलाई को प्रस्तावित चौधरी चरण सिंह विवि के 38 वें दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे। विवि ने गत दिवस मेडल विजेताओं की सूची जारी कर दी। यदि सूची पर कोई आपत्ति है तो छात्र 12 जुलाई की शाम चार बजे तक सामान्य विभाग में दर्ज करा सकते हैं। विवि उक्त समारोह में 57 मेधावियों को प्रायोजित और 120 छात्र-छात्राओं को कुलपति स्वर्ण पदक देगा। नए नियमों के बाद इस साल विवि में मेडल कम हुए हैं।
दीक्षांत में 2025 का कुलाधिपति स्वर्ण पदक कैंपस एवं कॉलेजों में पीजी स्तर पर आर्ट फैकल्टी में जाएगा। एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग में काजल को चांसलर मेडल दिया जाएगा। डॉ.शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक लॉ फैकल्टी में रहेगा। एलएलएम की छात्रा मुक्ता भारद्वाज को डॉ.शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण मिलेगा। बीएससी कृषि में टॉप-2 मेधावियों के लिए मिलने वाला चौ.चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार वर्णिका शर्मा और रुचि कुमारी को मिलेगा। दोनों की विवि में पहली एवं दूसरी रैंक है। कृषि जैसे विषय में इस बार दोनों पुरस्कार छात्राओं को मिलने जा रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

