अभी के दौर में दोस्ती की मिसाल शायद खोजने पर ही मिले लेकिन, तेलंगाना से जो खबर आई है। उसने एक बार फिर बताया है कि दोस्ती हो जीवनभर के लिए हो। तेलंगाना के जगतियाल में दोस्ती की अनोखी मिसाल का मामला सामने आया है।
यहां 35 साल बाद दोस्त ने अपने दोस्त के उधार लिए पैसे को ब्याज समेत वापस लौटाया। इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी शख्स ने अपने दोस्त के किया हुआ वादा पूरा किया। शख्स ने 35 साल बाद दोस्त के घर पहुंचे व्यक्ति ने उसे ब्याज समेत 25 हजार रु0 लौटाए।
सऊदी अरब में हुई दोस्ती
इस कहानी की शुरुआत 1990 में सऊदी अरब में हुई थी। केरल के मोहम्मद इस्माइल और तेलंगाना के एडला लचन्ना सऊदी अरब में एक साथ नौकरी करते थे। इसी दौरान इस्माइल को 120 अरब सऊदी रियाल की जरूरत पड़ी, जो उन्होंने लचन्ना से लिए थे। यह रकम उस समय लगभग एक हजार रुपए थी। हालांकि, कुछ समय बाद दोनो भारत लौट आए। दोनों के पास संपर्क साधने के लिए कुछ नहीं था क्योंकि, उस दौर में फोन का चलन नहीं थी। इस वजह से दोनों के बीच संपर्क नहीं हो पा रहा था।
35 साल बाद लौटाया पैसा
तीन दशक से भी ज्यादा समय बाद इस्माइल ने अपने दोस्त को खोजने का निर्णय लिया। लचन्ना का कोई नंबर नहीं था। लेकिन, उन्हें याद ता कि लचन्ना धर्मपुरी के रहने वाले थे। ऐसे में उन्होंने गूगल की मदद और उस एक जानकारी का इस्तेमाल करके लचन्ना के गांव पहुंचे। वहां उन्होंने लचन्ना को 30 साल पुराने 120 सऊदी रियाल के बदले आज के हिसाब से 25 हजार रुपए लौटाए और उधारी चुकाई।

