मलप्पुरम (केरल), 13 जुलाई (ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मल्लपुरम साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। मल्लपुरम साइबर पुलिस थाने के अधिकारियों के मुताबिक, यह वीडियो नियमित साइबर पेट्रोलिंग के दौरान सामने आया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने यहां के परप्पनंगडी के एक निवासी की पहचान की है, जिसके कथित तौर पर इस पोस्ट से तार जुड़े हैं, और जांच के तहत उससे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच चल रही है।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

