मेरठ, 14 जुलाई (प्र)। शिक्षक एवं स्नातक चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षकों के सबसे बड़े गुट उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने दोनों पदों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं, यह पहला मौका होगा जब शर्मा गुट करीब 54 साल के बाद शिक्षकों के दिग्गज नेता व पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रहे स्व. ओमप्रकाश शर्मा के बिना चुनाव मैदान में उतरेगा। यही नहीं उनके चार बार सारथी बनकर स्नातक सीट से विजेता रहे शिक्षक नेता हेम सिंह पुंडीर ने भी इस बार चुनावी मैदान में नहीं होंगे।
मेरठ- सहानपुर शिक्षक निर्वाचन सीट पर शिक्षक नेता स्व. ओमप्रकाश शर्मा का एक छत्र राज रहा। ओमप्रकाश शर्मा वर्ष 1972 में पहली बार मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए। इसके बाद वे लगातार करीब 48 वर्षों तक आठ बार एमएलसी रहे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक विधान परिषद सदस्य के रूप मेँ अनूठा रिकार्ड बनाया। वर्ष- 2020 में पहली बार उन्हें चुनावी पराजय का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान एमएलसी श्रीचंद शर्मा जीतकर पहली बार विधान परिषद में पहुंचे थे। वहीं, चार बार तक स्नातक सीट से विजयी एवं वर्तमान में शिक्षक संघ शर्मा गुट के संरक्षक हेम सिंह पुंडीर को हराकर भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज स्नातक सीट से विधान परिषद पहुंचे। संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं शिक्षकों के भीष्म पितामह कहलाने वाले ओमप्रकाश शर्मा का 16 जनवरी-2021 को उनका निधन हो गया।
स्व. ओमप्रकाश शर्मा के निधन के कारण पहली बार शिक्षक राजनीति में ऐसा होगा जब संघ के दोनों ही नेता चुनाव मैदान में नहीं होंगे। स्व. ओमप्रकाश शर्मा का निधन हो चुका है। जबकि शिक्षक नेता हेम सिंह पुंडीर अबकी बार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे।
शिक्षक व स्नातक सीट पर प्रत्याशी घोषित रू शिक्षक सीट से शर्मा गुट ने आगामी चुनावों के लिए शिक्षक नेता एवं संघ के संरक्षक हेम सिंह पुंडीर के पुत्र डा. सुशील पुंडीर को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। डा. कुमार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वे जैन इंटर कालेज सहारनपुर में प्रधानाचार्य हैं। स्नातक सीट पर मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष एवं जैन इंटर कालेज खतौली में सहायक अध्यापक डा. अमित कुमार जैन को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शिक्षक संघ के जिला मंत्री डा. राजेश कुमार शर्मा का कहना है कि संघ ने दोनों ही सीटों से अपने यह दोनों प्रत्याशी लखनऊ में हुई बैठक में अधिकृत रूप से घोषित कर दिए हैं। वर्तमान एमएलसी का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 तक है।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
