Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»31 से सोहराब गेट बस अड्डे से संचालित होंगी मेरठ, भैंसाली डिपो की बसें
    देश

    31 से सोहराब गेट बस अड्डे से संचालित होंगी मेरठ, भैंसाली डिपो की बसें

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 23, 2026No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 23 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भैंसाली अड्डे को शीघ्र अस्थाई रूप से सोहराब गेट डिपो पर शिफ्ट किया जाएगा। मेरठ डिपो व भैंसाली डिपो की बसों का संचालन सोहराब गेट डिपो से किया जाएगा। यूपी रोडवेज ने इसकी तैयारी पूरी कर ली। 29 जुलाई से महानगर में सिटी बसों का संचालन भी बंद हो जाएगा।

    दरअसल, कांवड़ यात्रा 29 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसके मद्देनजर यूपी रोडवेज ने मेरठ व भैंसाली डिपो की रोडवेज व अनुबंधित बसों का संचालन 31 जुलाई से सोहराब गेट डिपो से किया जाएगा। यदि कांवड़ियों की भीड़ कम रही तो बसों का संचालन भैसाली बस अड्डे से कुछ टाइम के लिए और बढ़ाया जा सकता है। अधिकारियों ने दोनों डिपो को अस्थाई रूप से सोहराब गेट डिपो में शिफ्ट करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। तीन डिपो की बसों का संचालन सोहराब गेट डिपो से करने पर बसों की पार्किंग की समस्या खड़ी हो जाएगी। दूसरी ओर महानगर में सिटी बसों का संचालन 29 जुलाई से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

    यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मेरठ दीपक चौधरी का कहना है कि रोडवेज बसें मेरठ डिपो व भैंसाली डिपो की सभी बसों का संचालन 31 जुलाई से सोहराब गेट डिपो से अस्थाई रूप से शुरू करने की योजना है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे भीड़ बढ़ने पर ही शिफ्ट करने को कहा है। इस संबंध में उन्हें सूचित किया जाएगा, तभी बसों का संचालन सोहराब गेट से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भैंसाली डिपो से मेरठ के तीनों डिपो, आसपास जिलों के डिपो और दूसरे राज्यों समेत लगभग 1500 बसें प्रस्थान करती हैं।

    इस तरह संचालित होंगी
    दिल्ली-गाजियाबाद से मेरठ आने वाली रोडवेज बसें डीएमई से भोजपुर कट से नीचे उतरकर हापुड़ होकर चौकी साइलो 3 से टियाला अंडरपास से किठौर होते हुए बिजनौर होकर हरिद्वार की तरफ जा सकेंगी। सोहराब गेट बस अड्डे पर पहुंचेंगी। इसी मवाना अड्डे एवं अंबाला स्टैंड बेगमपुल से तरह से वापस दिल्ली जाएंगी। मेरठ से चलने वाली प्राइवेट बसें गंगानगर थाने के हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, देहरादून पास से संचालित की जाएंगी। हापुड़- को जाने वाली रोडवेज बसें सोहराब गेट बुलंदशहर के लिए चलने वाली प्राइवेट अड्डे से संचालित होकर तेजगढ़ी चौराहा, बसें एल ब्लाक चौकी से संचालित होंगी। जेलचुंगी चौराहा, बीएनजी स्कूल कट से किला परीक्षितगढ़ पर चलने वाली समस्त गंगानगर होते हुए मवाना, बहसूमा से मीरापुर प्राइवेट बसें चौकी यादगारपुर वसंत बिहार (मुजफ्फरनगर) की तरफ एवं वाया किला रोड से संचालित होगी।

    एसएसपी ने कांवड सेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं
    कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद द्वारा कांवड़ सेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा यात्रा में सम्मिलित होने वाले डीजे, कांवड़ शिविरों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान संचालित होने वाले डीजे के संबंध में उपलब्ध विवरणों का अवलोकन किया गया तथा डीजे संचालकों से दूरभाष के माध्यम से सीधे संवाद स्थापित किया गया। वार्ता के दौरान डीजे संचालकों को कांवड़ यात्रा के संबंध में जारी आवश्यक दिशा-निदेशों से अवगत कराते हुए निर्धारित मानकों एवं नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान डीजे संचालकों द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं, मार्ग संबंधी कठिनाइयों एवं अन्य व्यवस्थागत विषयों के संबंध में अवगत कराया गया, जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

    Bhainsali depots Kanwar Yatra 2026 meerut news meerut report Sohrab Gate Bus Stand tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.