मेरठ, 23 जुलाई (प्र)। बीएसएनएल को-ऑर्डिनेशन कमेटी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गत दिवस मेरठ में कर्मचारियों, पेंशनरों एवं संविदा कर्मियों की पेंशन, छटनी पर रोक लगाते समेत लंबित मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय धरना शुरू हो गया।
धरने में पश्चिम उत्तर प्रदेश बीएसएनएल एम्प्लॉइज यूनियन परिमंडल अध्यक्ष कामरेड अंसार अली विशेष रूप से मौजूद रहे। सचिव अश्विन कुमार ने कहा कि एक जनवरी 2017 से तीसरे वेतन संशोधन तथा बीएसएनएल पेंशनरों के पेंशन संशोधन को लागू करने के लिए अफोर्डेबल क्लॉज में आवश्यक शिथिलता दी जाए। उन्होंने संविदा कर्मियों की छंटनी पर रोक लगाने, न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने तथा कैजुअल लेवर एवं टीएसएम कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान देने की भी मांग उठाई।
जिला सचिव नरेश पाल ने कर्मचारियों, पेंशनरों और संविदा कर्मियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को आयोजित होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अभियान तथा 7 अगस्त को प्रस्तावित संसद मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

