मेरठ, 23 जुलाई (प्र)। मेरठ बसपा पार्टी के पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों को तलाशने करने का काम शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष से लेकर कोऑर्डिनेटर तक सभी बसपा से चुनाव लड़ने वाले दमदार प्रत्याशियों को ढूंढ रहे हैं। जिससे उन्हें पहले पार्टी सुप्रीमो मायावती से मिलवाया जाए। इसके बाद उन्हें बसपा से टिकट दिलाकर विधानसभा की सीट जिलवाई जाए जिला अध्यक्ष मोहित जाटव का कहना है कि उनके पास काफी प्रत्याशियों की लिस्ट आ गई है। जल्द ही प्रत्याशियों का चुनाव करके ही से मिलवाया जाएगा। बताया गया कि बसपा पार्टी सात विधानसभा सीटों पर अपना चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सभी पार्टी के पदाधिकारी चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे हैं। बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव सभा की जा रही है। इसके साथ रैली भी आयोजित कराई जा रही है दमदार प्रत्याशी की तलाश की जा रही है जिससे बया प्रत्याशी सातों विधान सभा पर अपना कब्जा कर सकें। कई विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों का चुनाव भी हो चुका है किठौर से बसपा के एक बड़े पदाधिकारी के बेटे का नाम भी सामने आया है। बहनजी ने उसे हरी झंडी दे दी है। इसके साथ दक्षिण शहर, कैट व हस्तिनापुर से बसपा के कई पुराने नेता के नाम सामने आ रहे हैं सबसे ज्यादा हरितानापुर सीट के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लग रही है। इसमें एक पूर्व विधायक व रिटायर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी टिकट की दौड़ में है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

