मेरठ, 23 जुलाई (प्र)। मेरठ कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत 08 नई यूपी-112 मोटरसाइकिलों सहित 50 से अधिक मोटरसाइकिलों की रैली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ एवं पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस लाइन से गत दिवस इन नये मोटरसाइकिल सवार जवानो को रवाना किया गया। रैली में शामिल पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा
के दौरान निर्धारित कावड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सक्रिय रहकर निरंतर भ्रमणशील रहेंगे। किसी भी आकस्मिक सूचना, आपात स्थिति अथवा आवश्यकता पर संबंधित मोटरसाइकिल टीमें त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर क्विक रिस्पांस सुनिश्चित करेंगी। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना, उनकी सुरक्षा एवं सुविधा को और अधिक प्रभावी बनाना तथा कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। मोटरसाइकिल टीमें संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्क रखते हुए लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। एसएसपी ने बताया कि मेरठ पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ मार्गों पर पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करते हुए किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

