लखनऊ, 06 जून (ता)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बिना नाम लेकर उन पर किए गए ‘टोंटी चोरी’ वाले कटाक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि इतने ऊंचे पद पर बैठकर इतना निकृष्ट बयान कोई नहीं देता है। कुछ लोग अपनी असफलता के लिए दूसरों को दोषी ठहराते हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि लत से गलत की ओर वनस्पति विवेक छीन लेती है और निर्दाेष लोगों की हत्याओं का खौफ रातों की नींद। नहीं तो पूरे होश में इतने…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
मेरठ, 06 जून (प्र)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएन कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग की बॉटनिकल सोसाइटी के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन मानवता के सामने गंभीर चुनौती बन चुका है । वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं बॉटनिकल सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ. एवरेस्ट शिवाच ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनना चाहिए। वहीं…
मेरठ, 06 जून (प्र)। शामली जनपद के कांधला के थानेदार द्वारा अवैध वसूली की शिकायत करना पीड़ित को भारी पड़ गया। थानेदार ने पीड़ित और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट का फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित ने एडीजी मेरठ जोन से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी आरिफ पुत्र लतीफ ने गत दिवस एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर को एक शिकायती पत्र सौंपा है। आरिफ ने पत्र में कहा कि 29 मई को उनके पड़ोस में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इसकी सूचना आरिफ ने थाने पर…
नई दिल्ली 06 जून। NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए। इस बीच एक शख्स CJP के विरोध में हिट (कॉकरोच मारने वाला) लेकर आया। उसे बाहर कर दिया गया। उधर प्रदर्शन वाली जगह पर नेटवर्क की समस्या है। यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत…
कोटद्वार, 06 जून (ता)। उत्तराखंड की पावन धरती को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। यहां के कण-कण में देवताओं का वास है और हर पर्वत शिखर किसी न किसी दिव्य शक्ति की कहानी बयां करता है। देवभूमि के कोटद्वार में, श्री सिद्धबली हनुमान जी विराजमान हंै। यह एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों भक्तों की अटूट आस्था, मौन साधना और चमत्कारी कल्पवृक्ष का केंद्र है। मान्यता है कि यहां आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता और बाबा सिद्धबली झोली को खुशियों से भरते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के बीच बना यह मंदिर भक्तों को शांति और सकारात्मक…
मेरठ 06 जून (प्र)। फैंसी नंबर सीरीज का संचालन भले ही लखनऊ मुख्यालय स्तर से होता हो, लेकिन स्थानीय संभागीय परिवहन विभाग भी पूरी प्रक्रिया से अनभिज्ञ नहीं रहता। विभागीय स्तर पर यह जानकारी रहती है कि किस नंबर पर कितनी बोली लगी, किसने आवेदन किया और अंतिम आवंटन किसे हुआ। इसके बावजूद एफएफ 0001 नंबर की नीलामी को लेकर उठे सवालों पर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ रही है। यही वजह है कि पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मेरठ में वीआईपी नंबर एफएफ – 0001 इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सूत्रों के…
मुंबई, 06 जून (ता)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गत दिवस कहा कि पॉलीमर के करेंसी नोट चलाने के प्रस्ताव पर चर्चा जरुर हुई है, लेकिन यह मामला अभी प्रारंभिक स्तर पर है। मल्होत्रा आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की द्वैमासिक बैठक के निष्कर्ष की जानकारी देने के लिए बैंक के मुख्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन मैं पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।उन्होंने प्लास्टिक के नोट के प्रस्ताव से संबंधित एक सवाल पर कहा कि कुछ चर्चा जरूर हुई है, लेकिन यह अभी बिल्कुल प्राथमिक स्तर पर है। उन्होंने कहा कि पॉलीमर शीट की…
नई दिल्ली, 06 जून (ता)। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल अन्वेषण कंपनी ऑयल इंडिया को अंडमान द्वीप के पास समुद्र में प्राकृतिक गैस के नए भंडार मिले हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गत दिवस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा अन्वेषण के उद्देश्य से खोदे गए कुएं श्री विजयपुरम-3 में प्राकृतिक गैस की उपस्थिति पायी गई है। यह कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से 15 किलोमीटर दूर और समुद्र के अंदर 355 मीटर की गहराई वाले क्षेत्र में स्थित है।उन्होंने कहा कि इयोसीन संरचना…
मेरठ 06 जून (प्र)। जनपद में 8 से 10 जून तक 48 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। इसमें 1.32 लाख अभ्यर्थी भाग लेने की उम्मीद है। परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए एआइ तकनीकी का उपयोग किया जाएगा। साथ ही त्रिस्तरीय सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और कर्मचारियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है। प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और कड़ी सुरक्षा में केंद्रों तक भेजा जाएगा। डीएम डा. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय ने चौधरी चरण सिंह सभागार में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं…
तिरुवनंतपुरम, 06 जून (ता)। दक्षिण-पश्चिम मानसून के और जोर पकड़ने के कारण, केरल में अगले दो दिनों में मानसून की बारिश तेज होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों के दौरान केरल में सात से 20 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश होना का अनुमान है। राज्य में पहले ही कुछ स्थानों पर 12 सेमी से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो मानसून की बढ़ती तीव्रता को दर्शाती है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गोवा और…
