Author: websitemarketing2019@gmail.com

मेरठ 08 जून (प्र)। यातायात पुलिस ने शहर में जाम से निपटने के प्रयास फिर शुरू किए हैं। ई-रिक्शों का मकड़जाल तोड़ने को यातायात पुलिस ने पूर्व में बनाई जोन रूट व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने की तैयारी शुरू की है। अवैध रिक्शों पर कार्रवाई के साथ शहर में दौड़ रहे ई- रिक्शों की भी जांच होगी। सभी ई- रिक्शों के कागजात व चालकों का सत्यापन किया जाएगा। बिन स्टीकर लगे ई-रिक्शे सीज कर जर्जर व खतरनाक ई-रिक्शे नष्ट किए जाएंगे। तत्कालीन मंडलायुक्त व एडीजी ने पिछले साल शहर में जाम की समस्या हल करने का आदेश एसएसपी को…

Read More

मेरठ 08 जून (प्र)। यूपी पुलिस के एक लाख के इनामी और चिह्नित अपराध माफिया उधम सिंह पर इनाम बढ़ाकर दो लाख रुपये करने और गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद कुर्की होगी और पुलिस उधम सिंह को भगोड़ा घोषित कराएगी। मेरठ के करनावल निवासी उधम सिंह यूपी का चिह्नित अपराध माफिया है। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने दो दिन पहले ही उधम सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर हत्या, रंगदारी मांगने और कातिलाना हमले समेत कई गंभीर वारदात में 71 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें…

Read More

लखनऊ 08 जून। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब हो गये। यादव ने इस मामले में अदालत से स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया। उन्होंने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।” यादव ने पोस्ट में कहा, ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए…

Read More

मेरठ 08 जून (प्र)। हर में गंदगी और बदबू का पर्याय बन चुके आबू नाला अब कवर्ड होगा और उस पर गाड़ियां दौड़ सकेंगी। जनप्रतिनिधियों की पहल पर कमिश्नर ने नगर निगम और नगर निगम ने जल निगम के सीएंडडीएस को सर्वे की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह जली कोठी से बच्चा पार्क के बीच पटेल नगर नाले की भी सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कमिश्नर को सुझाव दिया था कि आबू नाले को पाटकर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। इस पर कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी…

Read More

मुंबई: नासिक स्थित टीसीएस ऑफिस से जुड़े यौन उत्पीड़न और कथित जबरन धर्मांतरण मामले में दाखिल पुलिस की चार्जशीट ने कई चौंकानेवाले खुलासे सामने आए हैं. मामले की मुख्‍य आरोपी निदा खान ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. निदा ने माना है कि वही पीड़िता को अपने घर ले जाकर नमाम पढ़ना सिखाती थी. पुलिस को मोबाइल से 37 इस्लामिक ऑडियो क्लिप्स और ऐप्स मिले हैं, जिन्‍हें जबरन पीड़िता के फोन में इंस्‍टाल किया गया था. आरोपियों ने पुलिस जांच में ये भी खुलासा किया है कि TCS ऑफिस का 7वीं मंजिल पर स्थित कैफे साजिश…

Read More

नयी दिल्ली. सरकार पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को राहत देने के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना लाने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस योजना के तहत अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण उधारकर्ताओं द्वारा ऋण चुकाने में चूक होने की स्थिति में उधारदाताओं को 100 करोड़ रुपये तक के ऋणों पर करीब 90 प्रतिशत की ऋण गारंटी प्रदान की जाएगी। बैंक ऋण पर यह गारंटी नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी (एनसीजीटीसी) देगी जो सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। इस योजना के…

Read More

सहारनपुर: ये दोमुंहा सांप आपकी जिंदगी बदल देगा. इसे खरीदते ही नोटों की बारिश होने लगेगी. यह बहुत ही चमत्कारी और दुर्लभ सांप है.’ये दावा कर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाने वाला शातिर ठग सहारनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि वह यह दोमुंहा सांप 15 लाख रुपए में बेचता था. इसके अलावा उसने पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं. ठग के पास से पुलिस ने ऑडी कार भी बरामद की है. एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना कुतुबशेर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि…

Read More

मेरठ. गुदड़ी बाजार में गत शनिवार को CBI की टीम पहुंच गई। यहां टीम ने 11 करोड़ रुपये के ऋण के मामले में चार घंटे तक पड़ताल की। शाहिद अखलाक भी कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद रहे। हालांकि शाहिद अखलाक का कहना है कि सीबीआई उनके घर नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी के कार्यालय पर आई थी। जिम्मेदार पड़ोसी होने के नाते वह वहां पर मौजूद थे। हालांकि सीबीआई की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) की टीम गत शनिवार सुबह लगभग आठ बजे कोतवाली क्षेत्र स्थित गुदड़ी बाजार में पहुंची। पुलिस ने 11…

Read More

नई दिल्ली। तेलंगाना के एक 28 साल के भारतीय व्यक्ति की फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवर करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कथित तौर पर एक फर्जी ऑर्डर के कारण हुई। मृतक अमेरिका में पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था। पीड़ित की पहचान अंशुल कुंचा के तौर पर हुई है। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था और अतिरिक्त कमाई के लिए वीकेंड पर पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर पार्ट-टाइम काम करता था। रात में फर्जी ऑर्डरशनिवार रात उसे एक सुनसान जगह पर डिलीवरी का ‘फर्जी’ ऑर्डर मिला। जब…

Read More

नई दिल्ली. आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून यानी आज से लागू हो गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलिंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी।…

Read More