मेरठ, 06 जून (प्र)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएन कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग की बॉटनिकल सोसाइटी के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन मानवता के सामने गंभीर चुनौती बन चुका है । वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं बॉटनिकल सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ. एवरेस्ट शिवाच ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनना चाहिए। वहीं डॉ. अंशु ढाका ने विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आशन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर आकर्षक एवं प्रभावशाली पोस्टर प्रस्तुत किए। महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर सभी ने पौधों के संरक्षण संकल्प भी लिया । प्रतियोगिता में यशस्वनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लाइका और उफक अल्वी संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मोनिका और मानसी भूमि संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में प्रो. उषा रानी और प्रो. एम. यादव शामिल रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त मंत्री संजीश्वर प्रकाश त्यागी, डीन प्रो. एमके यादव, प्रेस प्रवक्ता डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अनीता पुंडीर, शशिकांत सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Trending
- नगरायुक्त व महापौर जी निरीक्षण और सलाह लेने की बजाय गंदगी की समस्या के समाधान के लिए इंडसवैली ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता से राय लीजिए
- मुख्यमंत्री जी सुनियोजित विकास और सौंदर्यीकरण व सरकारी नीतियों का पालन कराने हेतु! अवैध निर्माणों की कंपाउंडिंग पर रोक के बावजूद मेडा आवास विकास आदि कैसे कर रहे हैं शमन, ये क्यों नहीं देखते कि जो टूटने वाला हिस्सा था उसका क्या हुआ
- यूपी के 40 जिलों में 3 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी
- गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को किया गिरफ्तार
- नदी के किनारे हाथ-पैर धोने गए 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने जिंदा निगला
- पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को दी 4700 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
- कांवड़ यात्रा में 124 दुकानों पर पर्देदारी में बिकेगी शराब
- कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद अवैध, बेदखली के साथ 6.41 करोड़ का जुर्माना

