आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है तो मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। जगह जगह वृक्ष लगाए जा रहे हैं। गोष्ठियां हो रही है। आज ही जनसमस्याओं के समाधान भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और घोषणाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी। नागरिकों ने उनकी लंबी आयु के लिए विज्ञापन छपवाकर शुभकामनाएं दी। हम भी सोशल मीडिया एसोसिएशन ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई द्वारा सीएम योगी को दी बधाई में सहभागी होते हुए प्रार्थना करते हैं कि जनहित…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देश दिए गए हैं कि अब स्वीकार किया जाना चाहिए कि राज्य सरकार कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अफसरों को चिन्हित कर उनकी जवाबदेही कमियों के लिए तय की जाए। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने अवनेश अग्रवाल की याचिका को स्वीकार कर उनके पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए एनओसी जारी करने का आदेश करते हुए की। कोर्ट ने कहा कि राज्य को उच्च जिम्मेदारी का सिद्धांत अब अपनाना चाहिए और वरिष्ठ अफसरों की जवाबदेही तय की जाए। हाईकोर्ट की टिप्पणी समयानुकुल और जनहित की है क्योंकि ज्यादातर विभागों में होने वाले…
जालंधर, 05 जून (ता)। जालंधर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब और त्रिपुरमालिनी मंदिर को गत दिवस बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। 51वां शक्तिपीठ त्रिपुरमालिनी मंदिर होने के चलते देवी तालाब मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में हर रोज श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। वहीं बम की सूचना पाकर स्निफर डॉग के साथ पुलिस मंदिर परिसर में पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने डॉस की मदद से मंदिर के चप्पे चप्पे की गहनता से तलाशी ली। हालांकि मंदिर से पुलिस को तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध…
AI की रेस में आगे निकलने की कोशिश कर रही मेटा (Meta) को अपने ही कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ा है। कंपनी कर्मचारियों के कंप्यूटर पर होने वाली गतिविधियों जैसे माउस मूवमेंट, क्लिक और कीबोर्ड इनपुट को रिकॉर्ड कर AI मॉडल्स को ट्रेन करना चाहती थी। लेकिन इस योजना को लेकर कर्मचारियों के बीच असहजता और नाराजगी बढ़ने लगी। अब मेटा ने इस प्लान को आंशिक रूप से वापस लेने का फैसला किया है। क्या है मेटा से जुड़ा विवाद?पिछले महीने ही मार्क जुकरबर्ग की अगुवाई वाली टेक कंपनी मेटा (Meta) ने अमेरिका में काम कर रहे अपने…
चंडीगढ, 05 जून (ता)। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंदर सिंह हमारे संपर्क में हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और हमारे वरिष्ठ साथी हैं। गौरतलब है कि कैप्टन और हुड्डा अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में यह भी हो सकता है कि हुड्डा ही कैप्टन अमरेंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी के वाहक बनें। वहीं, हुड्डा के इस दावे पर पंजाब भाजपा ने भी रिएक्शन दिया है। पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि संपर्क में होना…
मुंबई, 05 जून (ता)। विराट कोहली जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, बीसीसीआई ने इसको लेकर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है। अगर कोहली इस सीरीज से बाहर होते हैं, तो वे 18 साल के करियर में पहली बार चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर होंगे। टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट का कहना है कि कोहली और रोहित को लेकर अधिकृत जानकारी जल्द ही सामने आएगी। वनडे सीरीज से पहले उनकी फिटनेस का आंकलन…
नई दिल्ली, 05 जून (ता)। विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने गत दिवस इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने इस सफर में उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। भरत 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन वह टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच फरवरी, 2024 में खेला था।उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेला और उसके बाद वह…
मुंबई, 05 जून (ता)। इस साल की सबसे बड़ी और मच-अवेटीड फिल्मों में से एक, ‘गवर्नर’ भारत के आर्थिक इतिहास के एक बेहद महत्वपूर्ण अध्याय को बड़े पर्दे पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 1991 के उस दौर के गंभीर आर्थिक संकट पर आधारित है जिसने देश की दिशा बदल दी थी। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर पहले ही भारी बज बना दिया है, जहाँ दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी को संकट के केंद्र में खड़े एक आरबीआई (RBI) गवर्नर के दमदार किरदार के लिए हर तरफ से खूब तारीफें मिल…
मेरठ, 05 जून (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के द्वारा आरकेबी फाउंडेशन ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना आदि के सहयोग तथा मुख्यं संरक्षक पूर्व सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार बिश्नोई, नेशनल चेयरमैन श्री सुनील डांग की प्रेरणा से लाला रामानुज वैश्य बाल सदन शिवाजी रोड पर प्रातः 10 बजे से वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इससे पूर्व आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. एमके बंसल की अध्यक्षता एवं संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य अंकित बिश्नोई के संचालन में हुई जिसमें मुख्य…
मुंबई, 05 जून (ता)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर आज शुक्रवार को अल्पावधि कर्ज की अपनी नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव न करते हुए इसे 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समाप्त तीन दिवसीय बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर यथावत बनी रहेगी। रेपो दर वह दर है जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक पूंजी उपलब्ध कराता है।चालू वित्त वर्ष में एमपीसी की यह दूसरी और…
