Author: websitemarketing2019@gmail.com

नई दिल्ली/मास्को, 06 जून (ता)। पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई-57 (एसयू-57) को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस सुखोई-57 फिफ्थ-जेनरेशन स्टेल्थ फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोग्राम पर भारत के साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि वह डिफेंस प्रोग्राम में सप्लाई और विकास दोनों में भारत का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं, जिससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और गहरा होगा। व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया के अग्रणी समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ व्यापक बातचीत में यह बात कही है।पुतिन ने भारत के साथ रूस के…

Read More

नई दिल्ली, 06 जून (ता)। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के जवाब में भारत ने साफ कर दिया है कि सिंधु जल संधि तब तक निलंबित रहेगी, जब तक पड़ोसी देश आतंकवाद को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से समाप्त नहीं कर देता। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत के दृढ़ रुख को दोहराते हुए कहा कि देश को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है, क्योंकि आतंकवाद लंबे समय से पाकिस्तान की राज्य नीति का हथियार रहा है। गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के…

Read More

नई दिल्ली, 06 जून (ता)। जाने-माने अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को अमेरिका में विश्व बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (एसीसी) ने गत दिवस इस महत्वपूर्ण फैसले पर अपनी मुहर लगा दी। नीलकंठ मिश्रा का यह कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले तीन साल के लिए होगा। वह इस शीर्ष वैश्विक पद पर पूर्व आईएएस अधिकारी परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे।विश्व बैंक के मौजूदा कार्यकारी निदेशक परमेश्वरन अय्यर का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। अय्यर उत्तर प्रदेश कैडर के 1981 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें फरवरी 2023 में…

Read More

सहारनपुर/बिजनौर,06 जून। बिजनौर के हल्दौर में मोहल्ला रहिसान निवासी बजरंग दल के विभाग संयोजक शिवम वर्मा का शव सहारनपुर जनपद में माता शाकंभरी देवी क्षेत्र में नागलमाफी गांव के पास पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त हो गया। मौके से रस्सी, लाइटर और सिगरेट मिली है। पैर भी मुड़े हुए मिले। आशंका है कि युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया गया हो। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 24 वर्षीय शिवम वर्मा पुत्र स्व. बालेश वर्मा एक जून को…

Read More

मेरठ 06 जून (प्र)। 2027 में यूपी में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। उनकी सरकार बनते ही प्रदेश में शराबबंदी की जाएगी और शराब की दुकानों में डिजीटल लाइब्रेरी खोली जाएगी। यह बातें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मेरठ में निकली सत्ता परिवर्तन पद यात्रा से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कही। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज प्रदेश के नौजवान बेहाल हैं और वे नशे की तरफ बढ़ रहे हैं। देश की बड़ी परीक्षाओं को लीक कराया जा रहा है और भर्तियों में घोटाले चल रहे हैं। कहा कि प्रदेश…

Read More

नागपुर. चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी प्रेमिका को महंगा आईफोन गिफ्ट करने के लिए दो नाबालिगों ने गोदाम से लग्जरी डिजाइनर नल चोरी कर लिए. नागपुर शहर की कलमना पुलिस की जांच टीम ने 12 घंटे के भीतर इस चोरी का पर्दाफाश कर दिया है और चोरी गए माल में से 6.5 लाख रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है. छत की टिन उखाड़ गोदाम में हुए थे दाखिलजानकारी के अनुसार, लकड़गंज निवासी राहुल जयचंद बत्रा का चिखली कलमना के दालमिल रोड पर ‘राहुल सिरामिक्स प्रा. लिमिटेड’ नाम से टाइल्स, सेनेटरी और सीपी फिटिंग का गोदाम है.…

Read More

नई दिल्ली। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे के साथ ही उन्होंने नए ‘राजनीतिक आंदोलन’ की शुरुआत की है। उन्होंने ‘We The Leaders Foundation’ के तहत लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और युवा नेतृत्व जैसे मुद्दों पर जुड़ने का आह्वान किया। 8 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिलअन्नामलाई ने X पर पोस्ट कर कहा, ‘आइए आगे बढ़ें, कार्रवाई करें और बदलाव लाएं। हमारे राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने के लिए यहां जुड़ें!’ लॉन्च होते ही इस आंदोलन में भारी उत्साह देखने को मिला। महज…

Read More

लखनऊ. डीजीपी मुख्यालय ने शुक्रवार को 6 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया, जिनमें एक आईजी और छह डीआईजी शामिल हैं। देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) में तैनाती के बाद उनकी जगह सीआईडी में डीआईजी अशोक कुमार चतुर्थ को भेजा गया है। अमित पाठक को राज्य सरकार जल्द एनएसजी के लिए कार्यमुक्त कर सकती है। इसी तरह मिर्जापुर रेंज के डीआईजी राकेश प्रकाश सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद पीटीएस मेरठ की प्रधानाचार्य पूनम को मिर्जापुर भेजा गया है। कानपुर रेंज की जिम्मेदारी पीटीएस मुरादाबाद के डीआईजी यमुना प्रसाद को सौंपी…

Read More

मेरठ 05 जून (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लवकेश बजाज के होटल फ्लोरिश में बीती तीन जून को लगी आग के बाद हमेशा ही भांति पुलिस और अन्य विभागों के अफसर हरकत में आए और कार्रवाई शुरु की। बताते हैं कि जिस समय होटल में आग लगी हुई थी उसका मालिक लवकेश बजाज वहां से कार में निकल गया। उसने अंदर फंसे लोगेां को बचाने में मदद की भी जरुरत नहीं समझी। एक खबर के अनुसार १२ विदेशी नागरिकों सहित २१ की मौत की खबरें पढ़ने को मिल रही हैं। इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बाद…

Read More

इंदौर, 05 जून (ता)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आज शुक्रवार सुबह एक इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में लगी आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। हादसा लसूड़िया इलाके के खालसा चौक के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत में हुआ, जहां ग्राउंड फ्लोर पर शोरूम और ऊपर आवासीय फ्लैट बने हुए थे।सुबह करीब 7 बजे अचानक शोरूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। उस समय ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग अपने घरों में सो रहे थे। कुछ ही देर में धुआं फ्लैटों तक पहुंच गया, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और वे घबराकर…

Read More