Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UPCATET-2026 का परिणाम घोषित :स्नातक में मेरठ की काव्य मसीह, परास्नातक में बलिया के शिवम यादव प्रथम
    • केडीएफ के सभी 51 नये पदाधिकारियों का स्वागत, विधायक अमित अग्रवाल बने मुख्य संरक्षक
    • मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार, पीएम साहब ऐसे सांसद को स्थान मिले जो जनता के करीब और काम करने वाला हो
    • माननीय मुख्यमंत्री जी काली पल्टन मंदिर सहित सभी धार्मिक संस्थानों में पारदर्शी वातावरण के लिए आये चंदे और दान की हो गहन जांच
    • अखिलेश व डिम्पल यादव के पुत्र अर्जुन और पुत्री टीना यादव का वाराणसी दौरा क्या 2027 के लिए राजनीति में प्रवेश की पहल है
    • गड़बड़ी साबित हुई तो मिलेगी सख्त सजा दोषियों को
    • Instagram में जल्द आने वाला है ये नया फीचर, अब आप तय करेंगे आपकी Feed में क्या दिखेगा!
    • यूपी में हमें बराबर का सम्मान और हिस्सेदारी चाहिए : गौतम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पुलिस भर्ती परीक्षा आठ से, 48 केंद्रों पर 1.32 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, तीन स्तर पर होगी चेकिंग
    देश

    पुलिस भर्ती परीक्षा आठ से, 48 केंद्रों पर 1.32 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, तीन स्तर पर होगी चेकिंग

    adminBy adminJune 6, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 06 जून (प्र)। जनपद में 8 से 10 जून तक 48 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। इसमें 1.32 लाख अभ्यर्थी भाग लेने की उम्मीद है। परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए एआइ तकनीकी का उपयोग किया जाएगा। साथ ही त्रिस्तरीय सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और कर्मचारियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है। प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और कड़ी सुरक्षा में केंद्रों तक भेजा जाएगा।

    डीएम डा. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय ने चौधरी चरण सिंह सभागार में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा 8, 9 और 10 जून को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष के पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है।

    मेरठ जनपद प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र है। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और 3 से 5 बजे के बीच होगी। इस बार केंद्र पर ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों का भी बायोमेट्रिक सत्यापन होगा। परीक्षार्थी केवल पहचान पत्र, प्रवेश पत्र और काला – नीला पेन ले जा सकेंगे। सुरक्षा के लिए 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी व अभिभावकों को भी दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है। नकल माफिया से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है।

    परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्र नहीं हो सकेगी
    पहली पाली में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर आठ बजे पहुंच जाएगे। उनकी तीन स्तर से चेकिंग के बाद ही सीट पर जा सकेंगे। बेल्ट, कड़ा, कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स घड़ी, मोबाइल और पैन परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जा सकेंगे। दूसरी पाली के लिए एक बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को छोड़ने आने वाले अभिभावक भी परीक्षा केंद्रों से कुछ दूरी पर रहेंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को चेताया गया कि नकल माफिया के चक्कर में न आए। भर्ती कराने के नाम पर ठगी हो सकती है।

    meerut news meerut report tazza khabar up Police recruitment exam uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    UPCATET-2026 का परिणाम घोषित :स्नातक में मेरठ की काव्य मसीह, परास्नातक में बलिया के शिवम यादव प्रथम

    June 29, 2026

    केडीएफ के सभी 51 नये पदाधिकारियों का स्वागत, विधायक अमित अग्रवाल बने मुख्य संरक्षक

    June 29, 2026

    मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार, पीएम साहब ऐसे सांसद को स्थान मिले जो जनता के करीब और काम करने वाला हो

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.