नई दिल्ली, 06 जून (ता)। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल अन्वेषण कंपनी ऑयल इंडिया को अंडमान द्वीप के पास समुद्र में प्राकृतिक गैस के नए भंडार मिले हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गत दिवस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा अन्वेषण के उद्देश्य से खोदे गए कुएं श्री विजयपुरम-3 में प्राकृतिक गैस की उपस्थिति पायी गई है। यह कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से 15 किलोमीटर दूर और समुद्र के अंदर 355 मीटर की गहराई वाले क्षेत्र में स्थित है।
उन्होंने कहा कि इयोसीन संरचना में 1,900 मीटर से अधिक गहराई पर किए गए प्रारंभिक उत्पादन परीक्षणों ने सतत गैस फ्लेयरिंग के माध्यम से प्राकृतिक गैस की उपस्थिति की पुष्टि की है। ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भरता की तलाश में जुटे देश के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर ऑयल इंडिया को बधाई देते हुए श्री पुरी ने लिखा कि अंडमान सागर में ऊर्जा के अवसरों का एक नया भंडार सुदृढ़ हुआ है!
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कंपनी गैस के नमूने एकत्र कर रही है ताकि उसकी संरचना और ऊष्मीय मान का आकलन किया जा सके तथा समस्थानिक अध्ययन के माध्यम से गैस की उत्पत्ति को समझा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि समुद्र मंथन मिशन के अंतर्गत अपतटीय बेसिनों में हाइड्रोकार्बन भंडारों के पूर्ण दोहन के लिए बड़ी संख्या में गहरे समुद्र में और बेहद गहरे समुद्र में अन्वेषण के लिए कुएं खोदने की योजना बनाई गई है। अंडमान बेसिन में वर्तमान अन्वेषण अभियान के दौरान ऑयल इंडिया द्वारा खोदे गये तीन कुओं में से दो में अब हाइड्रोकार्बन की उपस्थिति दर्ज की जा चुकी है। हरदीप पुरी ने इस उपलब्धि को अमृत काल की देश की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर कहा।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

