मुंबई, 06 जून (ता)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गत दिवस कहा कि पॉलीमर के करेंसी नोट चलाने के प्रस्ताव पर चर्चा जरुर हुई है, लेकिन यह मामला अभी प्रारंभिक स्तर पर है। मल्होत्रा आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की द्वैमासिक बैठक के निष्कर्ष की जानकारी देने के लिए बैंक के मुख्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन मैं पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने प्लास्टिक के नोट के प्रस्ताव से संबंधित एक सवाल पर कहा कि कुछ चर्चा जरूर हुई है, लेकिन यह अभी बिल्कुल प्राथमिक स्तर पर है। उन्होंने कहा कि पॉलीमर शीट की करेंसी की खूबियां और खामियों पर विचार किया गया है लेकिन यह अभी बिल्कुल प्रारंभिक स्तर का है। पॉलिमर नोट विशेष प्रकार के प्लास्टिक से बने होते हैं। इनमें भारत इस समय चल रहे नोटों जैसे कपास-लुगदी वाले कागज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
उनके पक्ष में कहा जाता है कि यह नोट कागज के नोट से ज़्यादा मजबूत होते हैं और लंबे समय तक खराब नहीं होते। इसे नोट की लागत भी कम पड़ती है। कनाडा, ब्रिटेन और सिंगापुर जैसे कई देशों में पॉलीमर नोट का इस्तेमाल हो रहा है।
Trending
- Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
- मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
- 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
- रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
- भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
- अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
- राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
- न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया

