Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बस डिपो बनाने को लोहियानगर और काशी में तलाशी जमीन, नगरायुक्त और रोडवेज अधिकारियों ने किया निरीक्षण
    देश

    बस डिपो बनाने को लोहियानगर और काशी में तलाशी जमीन, नगरायुक्त और रोडवेज अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 13, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 13 जून (प्र)। मेरठ में इलेक्ट्रिक और सीएनजी बस अड्डे और चार्जिंग स्टेशन के संचालन के लिए प्रशासन ने लोहियानगर और गांव काशी में पांच एकड़ भूमि तलाश कर ली है। अधिकारी लोहियानगर में इलेक्ट्रिक बस डिपो के बराबर में खाली पड़ी मेडा की जमीन को अधिक उपयोगी मानकर चल रहे हैं। यह जमीन मेडा से लीज पर लेनी होगी। काशी और लोहियानगर की जमीन का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है। नगरीय बस सेवा अड्डे के लिए नगरायुक्त सौरभ गंगवार और परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने दभूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट तैयार की गई है। सरकार की म मंशा है कि मुख्य मार्गों से जुड़े सभी गांवों तक परिवहन बस सेवा शुरू हो इसके लिए परिवहन निगम ने मेरठ की जनता को 100 इलेक्ट्रिक बसें देने का रोडमैप तैयार किया है।

    बसों के संचालन के लिए पांच एकड़ भूमि पर बस अड्डा संचालित होगा। एक ही परिसर में बसों के चार्जिंग स्टेशन और संचालन की सुविधा दी जाएगी ताकि चार्जिंग के लिए बसों को बार-बार न लीटना पड़े। सरकार इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें मेरठ की जनता को विधान सभा चुनावों से पहले दिए जाने की तैयारी में है।

    परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी का कहना है कि बसों का रूट प्लान तैयार कर लिया गया है। मेरठ से सरधना, दौराला, मवाना, हस्तिनापुर, किला परीक्षितगढ़, किठौर शाहजहांपुर, खरखौदा, मोहिउद्दीनपुर, मोदीनगर, सिवालखास, जानी, भोला सतवई, रोहटा, भूनी समेत काफी मार्गों पर बसों के संचालन होगा।

    गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज से मेरठ रोडवेज बस सेवा बंद
    प्रयागराज प्रयागराज रीजन के लीडर रोड डिपो की ओर से मेरठ के लिए शुरू की गई बस सेवा को आखिरकार बंद करना पड़ा। इस रूट पर यात्रियों की भारी कमी और लगातार हो रहे घाटे के कारण विभाग ने यह कदम उठाया है। रोडवेज प्रबंधन अब यहां एसी बसें संचालित करने की योजना के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बना रहा है। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन बताया कि साधारण बस में लंबी दूरी का सफर होने के कारण यात्री इसमें रुचि नहीं दिखा रहे थे। आने वाले दिनों में एसी बस सेवा शुरू की जा सकती है।

    नगरायुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि गाँव काशी में हमारी जमीन खाली है। लोहियानगर में मेडा की जमीन है। जो लीज पर ली जा सकती है। इसलिए नगरीय बस सेवा डिपो के लिए दोनों ही जमीनों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उधर, मेडा को भी जमीन के लिए पत्र लिखा गया है।

    bus depot Lohiyanagar and Kashi meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

    July 31, 2026

    हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया

    July 31, 2026

    12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.