नयी दिल्ली, 11 जून (ता)। भारत में निर्मित सी-295 सैन्य परिवहन विमान ने सफलतापूर्वक अपनी पहली उड़ान पूरी की। भारतीय वायु सेना ने गत दिवस यह जानकारी दी। वायु सेना 56 सी-295 परिवहन विमानों की खरीद कर रही है। जिसकी लागत लगभग 21,935 करोड़ रुपये है। इनमें से 40 विमानों को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा एयरबस के सहयोग से वडोदरा में एक उत्पादन सुविधा में असेंबल किया जाएगा।वायु सेना ने भारत में निर्मित पहले सी-295 की पहली उड़ान की सफलता के लिए इस प्रोजेक्ट में लगी पूरी टीम को बधाई दी। वायु सेना ने कहा कि यह उपलब्धि भारत…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
मेरठ 12 जून (प्र)। जून में पहली बार मेघ मेहरबान हुए हैं। इसके पहले कई बार बादल छाए लेकिन बिना बरसात के ओझल हो गए। गुरुवार रात 11 बजे तेज हवा के साथ बरसात शुरू हुई। करीब एक घंटा झमाझम बरसात हुई। गुरुवार को पिछले 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान में 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार की सुबह धूल भरी हवाओं के अलावा बरसात की संभावना भी जतायी है। मानसून महाराष्ट्र में पहुंच गया है। यह रुक-रुक कर आगे बढ़ रहा है। मेरठ में मानसून पहुंचने का निर्धारित समय 29 जून…
नयी दिल्ली, 12 जून (ता)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गत दिवस कहा कि देश में सिर्फ कांग्रेस एकमात्र विपक्षी पार्टी है जो टूट नहीं रही है और वही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुकाबला कर सकती है।सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस से कई सांसद और नेता अलग हो रहे हैं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा…
नई दिल्ली 12 जून। केंद्र सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों के लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स को पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर तत्काल रोक लगा दी गई है। आइए जानते हैं सरकार ने पेट्रोल पंप से डीजल-पेट्रोल खरीदने के लिए यह पाबंदी क्यों लगई है और इसके नियम क्या हैं?यह पाबंदी शुरुआती तौर पर 90 दिनों के लिए लागू की गई है। इस अवधि के दौरान औद्योगिक , व्यावसायिक और संस्थागत जैसे बड़े उपभोक्ताओं को तेल अब पेट्रोल पंप से नहीं मिलेगा। इन्हें अपनी जरूरत का…
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ किया है कि अगर किसी सड़क दुर्घटना में घरेलू कामकाजी महिला की मौत हो जाती या वह काम करने में असक्षम हो जाती है, तो उसकी ओर से परिवार को दी जाने वाली घरेलू देखभाल के नुकसान को भी मुआवजे का एक अलग आधार माना जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणी की घरेलू सेवाओं के नुकसान का मूल्य कम से कम 30,000 प्रति माह तय किया है. कोर्ट ने साफ किया कि घरेलू देखभाल का नुकसान मोटर दुर्घटना मामलों में अब मिलने वाले अन्य मुआवजों से अतिरिक्त होगा. सुप्रीम कोर्ट ने…
मेरठ, 11 जून (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। शादी विवाह समारोह और शुभ कार्य वर्ष में कुछ दिनों के लिए कई कारणों से रूक जाते है और कुछ समय उपरांत दोबारा से संगीत की मधुर धुनें सुनने तथा बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला शुरू हो जाता है। प्रिय पाठकों के लिए अब शादियों की शहनाई और बैंड बाजों की आवाज में झूमने तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने और भरपेट अच्छा भोजन करने का वक्त आ गया है। इसलिए जिस किसी के यहां भी रिश्तेदारी या मिलने वालों में वैवाहिक शहनाई बजने वाली हो वह अपनी सुविधा के लिए…
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक और कर्म क्षेत्र वाराणसी में सावन मास माह के शुरू होने से पहले ही शहर की सभी मीट की दुकाने शहर की सीमा से बाहर हस्तानांतरित किये जाने के प्रयास शुरू हो गये हैं। यह समस्या पूरे देश में है क्योंकि धार्मिक त्यौहारों और नवरात्रों व शिवरात्री सहित अन्य ऐसे अवसरों पर महावीर जयंती आदि पर हमेशा मीट की दुकानें त्यौहारों के दौरान बंद करने की मांग की जाती रही हैं। सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य अंकित बिश्नोई का मानना है कि…
मेरठ,11 जून (प्र)। वेस्टर्न रोड स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स के प्रांगण में आयोजित हो रहे 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के 10-दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भव्य पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा अत्यंत ओजस्वी, अनुशासित और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स की एनसीसी कैडेट्स द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास के साथ बिहार व झारखंड राज्य में स्थित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग स्थापना के प्रसंग को मंच पर जीवंत…
देश दुनिया के लोकप्रिय खेलों में क्रिकेट का नाम लिया जाता है क्योंकि हर देश की सरकार इसके आयोजन को बढ़ावा और खिलाड़ियों को पैसा और नौकरी देकर आगे बढ़ा रही है लेकिन देश के दूसरे लोकप्रिय खेल फुटबाल जिसके ३० करोड़ प्रशंसक हैं को उतना बढ़ावा नहीं दिया जा रहा। विश्वकप फुटबाल के मैचों को रातभर जागकर देखने का समय अब इसके प्रेमियों का आ गया है। भारतीय फुटबाल ऑफ साइड क्यों है। घरेलू लीग में अस्थिरता, क्लब जमीन निवेश प्रतिभा विकास की कमजोर व्यवस्था क्यों है। यह कितने आश्चर्य की बात है कि भारतीय फुटबाल टीम दुनिया की…
प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु से ज्यादा समय तक इस पद पर रहने का रिकॉर्ड कायम करने वाले पीएम मोदी और उनके सहयोगी १२ साल की उपलब्धियों को गिनाने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक दिन मेड इन इंडिया विमान में हम सफर करेंगे। मध्यम वर्ग को हर क्षेत्र में मौके उपलब्ध कराने की भावना के साथ समृद्ध भारत राष्ट्र की भावना आगे बढ़ाते रहने के लिए हर संभव प्रयासरत पीएम मोदी को उनके सहयोगियों के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे मित्र नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय…
