बांदा, 13 जून (ता)। बांदा में एक पिता ने अपनी 19 साल की बेटी की थाने के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी। वह बेटी के लव मैरिज करने से नाराज था। बेटी ने 18 मई को मोहल्ले के ही रहने वाले एक लड़के के साथ भागकर शादी कर ली थी। पुलिस गत दिवस लड़की और उसके प्रेमी को मध्यप्रदेश से बरामद कर थाने लाई थी। या गया था। इसी दौरान पिता अपनी बेटी को समझा रहा था, जिसके साथ तुमने शादी की है, वह दूसरी बिरादरी का है। समाज में बड़ी बदनामी हो रही है। लेकिन लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। तभी पिता ने बेटी पर चाकू से हमला कर दिया।
यह देख लड़की की मां बेहोश हो गई। चीख सुनकर पुलिसवाले मौके पर पहुंचे और लड़की को अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला जिला मुख्यालय से 43 किमी दूर बदौंसा थाने का है।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

