नई दिल्ली 25 जुलाई। केंद्र सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के 47 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। सूत्रों ने कहा कि कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी होगी। ये कर्मी लंबे समय से जांच एजेंसी के रडार पर थे। इन पर क्या आरोप हैं और बर्खास्त अफसरों में कितने आउटसोर्स कर्मी थे यह एनटीए ने स्पष्ट नहीं किया है। मालूम हो कि हाल के समय में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के आरोपों पर एनटीए लगातार विवादों में रही…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
भरमौर 25 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को दोपहर उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास चलती गाड़ी पर चट्टानें गिर गई। इससे टाटा सूमो टैक्सी में सवार 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। मरने वालों में 6 महीने की बच्ची भी शामिल है। भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि टाटा सूमो में कुल 15 लोग सवार थे। सभी पांगी क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुल्लू से पांगी लौट रहे थे। इस दौरान कडू नाला के पास पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टानें गाड़ी पर गिर गईं।…
नई दिल्ली। नीट परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार और काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच चल रहा आंदोलन और वार्ता का दौर अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सका है। शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में करीब दो घंटे तक चली लंबी वार्ता बिना किसी निर्णायक मोड़ के समाप्त हो गई। लेकिन आज फिर से तीसरे दौर की वार्ता होगी। हालांकि, सरकार ने आंदोलनरत युवाओं की तीन प्रमुख मांगों में से दो पर सकारात्मक रुख दिखाया है, लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पेंच फंसा हुआ है। सीजेपी इसे…
नई दिल्ली. जंतर मंतर पर विरोध स्थल के सबसे करीब जनपथ मेट्रो स्टेशन पर, सीआईएसएफ कर्मियों ने प्रवेश द्वार पर लगे कांच के पैनलों को अखबारों से ढक दिया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्थल के कुछ हिस्सों में भित्तिचित्र बनाए थे। डीएमआरसी ने बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर परिवर्तन सुविधा उपलब्ध रही। ये स्टेशन बुधवार और गुरुवार को भी बंद रहे। शुक्रवार शाम को मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार फिर से खोल दिए गए। हालांकि, मध्य दिल्ली के 15 अन्य स्टेशन लगातार तीसरे दिन भी बंद रहे। यह बंद जंतर…
नई दिल्ली. जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच माना जा रहा है कि शिक्षा मंत्रालय आज रात आठ बजे प्रेसवार्ता करेगा। इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। एएनआई के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अपनी कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव की दिशा में कदम उठाते हुए 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। यह फैसला पेपर लीक विवाद के बाद एनटीए में किए जा रहे व्यापक सुधारों का हिस्सा माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य एजेंसी की…
रेरा को लेकर पूर्व में जो टिप्पणियां हुई और सवाल उठे उसका असर कहें या इसके चेयरमैन संजय भूसरेडडी की कार्यप्रणाली जो भी बीते दिवस चौधरी चरण सिंह विवि के अटल सभागार में अफसरों व बिल्डरों का सेमिनार हुआ जिसमें उपभोक्ता कम अवैध निर्माणकर्ता और सरकार की निर्माणनीति का उल्लंघन करने वाले नागरिकों के अनुसार ज्यादा नजर आ रहे थे। सुधार नहीं करने वालों ने ही सवाल उठाए और उन्होंने ही समाधान किया।सेमिनार में निवेश से पहले संबंधित बिंदुओं की जांच रेरा अधिनियम की जांच, खरीद के दस्तावेज सुरक्षित रखने के बारे में बताया गया। मौजूद लोगों का कहना है…
विश्वविद्यालय हो या कॉलेज उत्तीर्ण छात्रों को समारोह आयोजित कर बुलाए गए मुख्य अतिथि से सम्मानित होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि होती है। अगर उसमें महामहिम राज्यपाल आ जाएं तो कहने क्या है क्योंकि समारोह सफल होता है तो विवि के लोगों का सम्मान और कार्यकुशलता की प्रशंसा होती है। चौधरी चरण सिंह विवि में विभिन्न विषयों में प्रमुख स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेडल दिए। यहां तक तो ठीक था लेकिन उसके बाद अपने मुंह मिठठु बनने की कहावत को साकार करते हुए अफसरों व कर्मचारियों की गई वो समझ से बाहर…
पैकेटबंद खाने में कितनी चीनी और अन्य चीज मिलाई गई है इस बारे में पैकेट पर साफ लिखा होना चाहिए। बताते चलेें कि खाद्य एवं वितरण संबंधी समिति ने संसद में अपनी रिपोर्ट पेश की। समिति का कहना है कि नियम का मसौदा सितंबर २०२२ में ही तैयार हो गया था। इसके लिए १४ हजार से अधिक लोगों व कंपनियों की राय मिली। यह मामला सिर्फ समीक्षा में ही अटका रहा। लेकिन अब इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। खबर के अनुसार खाद्य नियामक एफएसएसएआई को पैकेट में खाने संबंधी नियमों को तय समय में लागू करने के निर्देश दिए…
मुजफ्फरनगर, 24 जुलाई (ता)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर विद्युत केबल से लदी बोलेरो पिकअप लूटने के बाद चालक-सहायक को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने गोरक्षा दल के युवा जिलाध्यक्ष हेमंत शर्मा को गिरफ्तार किया है, वहीं गिरोह का सरगना समेत छह से अधिक आरोपित फरार हैं। इस गिरोह ने पिकअप मालिक से रंगदारी के नौ लाख रुपये वसूले थे।छपार थानाध्यक्ष मोहित कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते गत रात को बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली से हरिद्वार विद्युत केबल लेकर जा रही बोलेरो पिकअप को ओवरटेक कर रोक…
नई दिल्ली 24 जुलाई। परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली की घटनाओं पर सख्त रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार मौजूदा कानूनी प्रावधानों को और मजबूत करने जा रही है। सरकार ने पब्लिक एग्जामिनेशंस एक्ट, 2024 में संशोधन के मसौदे को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संशोधनों के तहत पेपर लीक के मामलों में 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, पेपर लीक से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा, जिन्हें ऐसे मामलों…
