मुरादाबाद 25 जुलाई। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र से शुरू हुई लापता युवती की गुत्थी का पुलिस ने खौफनाक खुलासा किया है. हैदराबाद में लॉ की पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय अदीला रहमान की उसके ही पति गुलफाम अली ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने वारदात को अंजाम अपनी थार कार के अंदर दिया और पहचान छिपाने के लिए शव को उत्तराखंड के रुड़की स्थित नहर में फेंक दिया था. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अदीला और गुलफाम ने इसी साल अप्रैल महीने में अजमेर शरीफ में प्रेम विवाह किया था और दोनों नोएडा में रह रहे…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
लखनऊ 25 जुलाई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिस बिल्डिंग में जलकर 15 लोगों की मौत हुई थी, उसे आज ध्वस्त किया जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पुलिस प्रशासन की निगरानी में मशीन से बिल्डिंग गिरायी जा रही है। इमारत गिराने के लिए जेसीबी, पोकलेन एवं हाइड्रोलिक मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि 45 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम आज शनिवार की सुबह अलीगंज पहुंचकर बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू कर दिया। इससे पहले पुलिस की टीम ने…
देश में असुनियोजित विकास और सौंदर्यीकरण के लिए बनी योजनाओं के उल्लंघन की बढ़ती प्रवृति से जहां सरकार की जनहित की योजनाओं को उल्लंघन हो रहा है तो आम आदमी को भी उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिम्मेदार अफसर कुछ करने को तैयार नहीं और नेता लगभग खामोश हैं। ऐसा क्यों है यह तो वहीं जान सकते हैं। मगर जब सरकार के नियम नीतियों को लागू कराने और आम आदमी को परेशानियों सेबचाने के लिए मीडिया द्वारा इनके खिलाफ खबरों से आवाज बुलंद की जाती है तो अवैध निर्माण करने वालों के परिवार के लोग और परिचित खबरों पर…
दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई ना होना दिल्ली जैसे आंदोलनों को न्यौता देने के समान है। हंगामे के बाद एनटीए के ४७ अधिकारी बर्खास्त किए गए । पेपर लीक के दोषियों को १० साल जेल और १० करोड़ जुर्माने की बात चल रही है। सीजेपी शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम पर मानती नजर नहीं आ रही है। यह मामला अभी सिमटता नजर नहीं आ रहा । मुझे लगता है कि जिस प्रकार से देशभर में दोषियों को बचाने के लिए प्रपंच हो रहे हैं उसके चलते इस समस्या में बढोत्तरी ही होगी। बताते चलें कि मेरठ के शास्त्रीनगर…
रहने के लिए बंगले कोठी की इच्छा रखने वालों तथा सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करने हेतु पहाड़ों पर जिस प्रकार से कंक्रीट के जंगलरुपी इमारतें खड़ी हो रही हैं उसने पहाड़ों में चुपचाप प्राकृतिक आपदाओं को निमंत्रण दिया है। दून विश्वविद्यालय और आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में पता चला कि २०१० के बाद उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा का पैट्रन तेजी से बदल रहा है। परिणामस्वरूप बारिश की व्यवस्था बदल रही है। इमारतों का बढ़ता दबाव हिमालय को कमजोर कर रहा है। पूर्व में हुई केदारनाथ त्रासदी जैसी आपदा का खतरा गंभीर होता जा रहाहै। अब…
नई दिल्ली 25 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जिस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नीट छात्र धरना प्रदर्शन दे रहे थे, उन्होंने आखिरकर इस्तीफा दे दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।…
मेरठ/आगरा,25 जुलाई (प्र)। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर मेरठ के कर्ण शर्मा यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। शुक्रवार देर शाम मिनी ऑक्शन में कुल 45 रिक्त स्लॉट के लिए अब तक 20 खिलाड़ियों को छह फ्रेंचाइजियों ने खरीदा। कानपुर सुपरस्टार ने कर्ण शर्मा को 23 लाख रुपये में खरीदा। दूसरी सबसे बड़ी कीमत 21.50 लाख रुपये स्पीड हंट से चुने गए बुलंदशहर के तेज गेंदबाज शुभम गौतम को मिली। उन्हें नोएडा सुपरकिंग्स ने खरीदा। शुक्रवार शाम पांच बजे होटल ताज कन्वेंशन में मिनी ऑक्शन शुरू हुआ। चौथे सीजन के ऑक्शन में इस बार 287…
अयोध्या 25 जुलाई। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रवेश को लेकर लागू की गई सख्त व्यवस्था में आशिक राहत दी गई है। पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड, जिन्हें कुछ दिनों पहले अमान्य कर दिया गया था, अब अंतरिम व्यवस्था के तहत मान्य कर दिए गए हैं। नई पास व्यवस्था लागू होने तक इन्हीं पुराने पहचान पत्रों के आधार पर मंदिर परिसर में अधिकृत कर्मचारियों, इंजीनियरों और तकनीकी अधिकारियों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी। गौरतलब है कि हाल ही में बदलाव के बाद चंपत राय के हस्ताक्षर से जारी पहचान पत्रों पर प्रवेश रोक दिया गया था।…
लखनऊ 25 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ महापर्व में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कावड़ मार्ग में पड़ने वाली शराब और मांस की दुकानें बंद रखी जाएं। दुकान, रेस्टोरेंट के बाहर संचालक का नाम स्पष्ट अक्षरों में दर्ज कराया जाए। इंटरनेट मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और फर्जी सूचनाओं का तत्काल खंडन किया जाए तथा ऐसे तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। खाद्य सामग्री का निर्धारित मूल्य से अधिक वसूलने, मिलावट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो। कांवड़ की निर्धारित ऊंचाई का पालन कराने के लिए राज्य के…
मेरठ 25 जुलाई (प्र)। देश की प्रथम रीजनल रैपिड रेल यानी नमो भारत वर्तमान में दिल्ली से मेरठ तक दौड़ रही है। इसकी सफलता को देखते हुए इसका विस्तार ऋषिकेश तक करने की मांग उठी थी, जिस पर उप्र सरकार व उत्तराखंड सरकार के बीच सहमति बनी थी। हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रस्ताव रखा था। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से नमो भारत ट्रेन का मुजफ्फरनगर तक विस्तार…
