Author: websitemarketing2019@gmail.com

मुजफ्फरनगर, 24 जुलाई (ता)। दस रुपये चोरी करने के आरोप में स्कूल में हुई पिटाई से आहत चौथी कक्षा की छात्रा के फांसी लगाकर जान देने के मामले में पिता की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने में रिपोर्ट दर्ज की।बेसिक शिक्षा विभाग ने जांच समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। गत दिवस पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया। मूल रूप से ललितपुर जनपद के गांव चक लालौन, हाल…

Read More

मेरठ, 24 जुलाई (प्र)। पंचवटी कॉलोनी स्थित आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के तत्वावधान में भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरुणा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, कविता मित्तल एवं आभा गोविल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मधु मिश्रा, मानस ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व सहायक श्रमायुक्त एवं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रेम और सेवा के मार्ग में सेवा सर्वाेपरि है।

Read More

मेरठ, 24 जुलाई (प्र)। दिल्ली रोड स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर सूर्या पैलेस में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन की पूजा का शुभारंभ भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक एवं विशेष पूजन अर्चन के साथ हुआ। मंडल पर 128 अर्घ्य समर्पित किए। विधानाचार्य पंडित प्रमोद शास्त्री ने भगवान नेमिनाथ के वैराग्य की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि पशुओं की पीड़ा देखकर भगवान नेमिनाथ के मन में वैराग्य उत्पन्न हुआ।उन्होंने संसार का त्याग कर मोक्षमार्ग अपनाया। इसी प्रसंग के कारण श्रावण मास में शुभ मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस अवसर पर संगीतकार दीपेश ने अपनी…

Read More

प्रयागराज 24 जुलाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के वेतनमान से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में राज्य सरकार की विशेष अपील खारिज करते हुए कहा है कि एक बार दो पदों का विलय कर उन्हें एक ही संवर्ग (कैडर) में शामिल कर दिया जाए, तो पूर्व पदनाम के आधार पर अलग-अलग वेतनमान देना संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन है. अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि संबंधित कर्मचारियों को 1 जनवरी 1986 से 1350–2200 रुपये का वेतनमान सभी परिणामी लाभों सहित दिया जाए और तीन माह के भीतर आदेश का पालन किया जाए. न्यायमूर्ति…

Read More

प्रयागराज 24 जुलाई। भारतीय रेलवे ने अपने लाखों गैर-राजपत्रित (नॉन-गेजटेड) कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। काफी समय से अपने गृह जिले, पसंदीदा मंडल या परिवार के करीब ट्रांसफर का इंतजार कर रहे अनुभवी रेलकर्मियों की राह अब आसान हो गई है। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (स्थापना) संजय कुमार द्वारा 22 जुलाई 2026 को जारी नए नीतिगत आदेश के तहत 20 वर्ष से अधिक की नियमित सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों के ‘स्वयं के अनुरोध पर स्थानांतरण’ (ओन रिक्वेस्ट ट्रांसफर) को अब सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया को मानवीय दखल…

Read More

नई दिल्ली/ढाक, 24 जुलाई (ता)। बांग्लादेश के प्रेसिडेंट मोहम्मद शहाबुद्दीन जल्दी ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि शेख हसीना से संपर्क करने को लेकर उन पर पद छोड़ने का दबाव है। शहाबुद्दीन शीर्ष पद पर बैठे शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के समय के अकेले नेता हैं, जो जुलाई-अगस्त 2024 में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बाद भी काम कर रहे हैं।प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के एक सीनियर नेता ने पीटीआई को कहा है कि शहाबुद्दीन…

Read More

मेरठ 24 जुलाई (प्र)।आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी 25 तारीख को देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास का शुभारंभ होने जा रहा है। मान्यतानुसार, इस दिन से सृष्टि के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके साथ ही विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर चार महीनों के लिए विराम लग जाएगा। ज्योतिषचार्य विभोर इंदुसुत के अनुसार 20 नवंबर को देवप्रबोधिनी (देवउठनी) एकादशी पर भगवान विष्णु के निंद्रा से जागने के साथ ही चातुर्मास का समापन होगा। शास्त्रों में चातुर्मास के इन चार महीनों को अत्यंत पवित्र माना गया है। यह समय…

Read More

मेरठ 24 जुलाई (प्र)। मेरठ रेंज में कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजबूत सुरक्षा खाका तैयार किया गया है। यहां 28 कांवड़ मार्गो से शिव भक्त कांवड़िया गुजरेंगे। ऐसे में इन मार्गो पर किसी भी तरह की अव्यवस्था हावी ना हो, इसको देखते हुए 148 बैरियर लगाए गए हैं। नदी और नहर के आसपास 157 नाव और 139 प्रशिक्षित गोताखोर लगाए गए हैं। पूरे रेंज में 32 मंदिर हैं, जहां शिवरात्रि पर जलाभिषेक किया जाएगा, इसको लेकर भी प्लान बनाया गया है। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि घाट, नदी और नहर के आसपास डबल बैरिकेटिंग,…

Read More

शामली 24 जुलाई। एक जुलाई को किशोरी का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला था। पिता ने एक नामजद समेत दो लोगों पर फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला झूठी आन के लिए हत्या करने का सामने आया। पुलिस ने कांधला छोड़ कैराना में रह रहे पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि बेटी का चाल-चलन ठीक नहीं था. इसलिए हत्या कर दी। कांधला के मुहल्ला इलियास नगर निवासी 17 वर्षीय हिना का शव घर में…

Read More

मेरठ, 24 जुलाई (प्र)। जिले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 73 प्रतिशत तथा न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। तापमान सामान्य के आसपास रहने के बावजूद उमस ने लोगों को परेशान किया। सुबह और शाम बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम…

Read More