Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जनहित में ! पैकेटबंद खाने में क्या क्या मिला है उसकी मात्रा अंकित करनी होगी, शादी विवाह में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री और मीठी दही व हलवाईयों के सामान बनाने वाले स्थान की हो जांच
    देश

    जनहित में ! पैकेटबंद खाने में क्या क्या मिला है उसकी मात्रा अंकित करनी होगी, शादी विवाह में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री और मीठी दही व हलवाईयों के सामान बनाने वाले स्थान की हो जांच

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 24, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पैकेटबंद खाने में कितनी चीनी और अन्य चीज मिलाई गई है इस बारे में पैकेट पर साफ लिखा होना चाहिए। बताते चलेें कि खाद्य एवं वितरण संबंधी समिति ने संसद में अपनी रिपोर्ट पेश की। समिति का कहना है कि नियम का मसौदा सितंबर २०२२ में ही तैयार हो गया था। इसके लिए १४ हजार से अधिक लोगों व कंपनियों की राय मिली। यह मामला सिर्फ समीक्षा में ही अटका रहा। लेकिन अब इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। खबर के अनुसार खाद्य नियामक एफएसएसएआई को पैकेट में खाने संबंधी नियमों को तय समय में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। आरडब्लयूएचओ के अनुसार ६ साल के बच्चे के पूरक आहार में चीनी नहीं मिलाई जानी चाहिए। अमेरिका में दो साल के बच्चे के खाने में चीनी मिलाने की अनुमति नहीं है। भारत में नियमों के अनुसार शिशु आहार में सुकोज या फ्रक्टोज तभी मिलाया जा सकता है जब वह काबोहाइड्रेट स्रोत के रुप में आवश्यक हो। स्मरण हो कि ऐसे नियम पहले से लागू हैं लेकिन उनका पालन पूरी तौर पर नहीं हो पाता। अब नियमजल्द लागू करने के निर्देश दिए जाएंगे। दूसरी तरफ एक खबर के अनुसार औषधि निरीक्षकों की कमी से नकली दवाओं का कारोबार बढ़ रहा है क्योंकि एक निरीक्षक के भरोसे दो तीन जिलों का काम है। औषधि निरीक्षकों की कमी तो सरकार को देखनी है लेकिन बच्चों के पौष्टिक भोजन में चीनी का प्रयोग और नकली दवाओं के काम को रोकने वाले खाद्य विभाग के अधिकारी अपना काम जिम्मेदारी से करें तो संख्या कम होने के बाद भी पौष्टिक आहार के नियम लागू हो सकते हैं और नकली दवाओं की बिक्री खत्म हो सकती है। सरकार इस बारे में काफी सोच रही है लेकिन देश में शादी या अन्य आयोजनों में प्रमुख अफसर और जनप्रतिनिधि जाते हैं उसमें दही रायता और पकौड़ी में चीनी मिलाकर उसे मीठा बनाया जाता है जिसे शुगर के मरीजों केलिए जहर ही कह सकते हैँ क्योंकि इससे शुगर बढ़ने की संभावना बनी रहती है। मेरा मानना है कि नियम लागू कराने के बाद भी खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों की जवाबदेही तय की जाए कि वो शादियों में जाकर खाने को देखें और दही से बने सामान में कितना मीठा बनाया जा रहा है। हलवाईयों की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया जाए जिससे नागरिक बीमारियों से बचे रहेंगे। क्योंकि अब दही को मीठा बनाने के लिए चीनी का अन्य मीठा पदार्थ मिलाए जाते हैं तो नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हैं।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.