Author: admin

लखनऊ 09 जनवरी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मतदाता सूची को लेकर तीखा सियासी संघर्ष देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने एक करोड़ नकली वोट बढ़वाए हैं। उन्होंने मांग की कि नकली वोट बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। अखिलेश यादव ने यह बयान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR) के तहत तैयार ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि अब…

Read More

अलीगढ़ 09 जनवरी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राजनीतिक विभाग की एक हिन्दू महिला प्रोफेसर ने डीन पर धार्मिक टिप्पणी और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह एक गंभीर और संवेदनशील मामला है। राजनीति विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर रचना कौशल ने आरोप लगाया है कि वे वर्ष 1998 से केवल हिंदू होने के कारण मानसिक और पेशेवर उत्पीड़न झेल रही हैं। उन्होंने विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी पर साम्प्रदायिक टिप्पणियां करने, अधिकारों के दुरुपयोग और भेदभावपूर्ण रवैये के आरोप लगाए हैं।प्रोफेसर कौशल ने कुलपति को शिकायती पत्र सौंपते हुए ऑडियो रिकॉर्डिंग, उसकी ट्रांसक्रिप्ट और अन्य दस्तावेज…

Read More

नई दिल्ली, 09 जनवरी। लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उनके पति का भाषण हिंसा फैलाने के लिए नहीं, बल्कि हिंसा को रोकने लिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और वांगचुक को अपराधी की तरह दिखाने की कोशिश की जा रही है।गत दिवस सुनवाई में वांगचुक की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल वांगचुक के भाषण का वीडियो चलाकर कहा कि यह भाषण अनशन तोड़ते समय दिया गया था, जिसमें वांगचुक ने साफ कहा था कि वे किसी भी तरह की हिंसा…

Read More

मतदाता सूचियों को त्रुटिविहीन बनाने और गलत वोटों को कटवाने के लिए चल रही जांच व्यवस्था को लेकर जहां सत्ताधारी दल इसके समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है वहीं विपक्ष द्वारा विभिन्न तरीकों से इसका भरपूर विरोध किया जा रहा है।भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव कराना रेत में सुई ढूंढने के समान ही कह सकते हैं क्योकि बाहुबल तो कहीं धनबल व जनबल के माध्यम से चुनाव लड़ने जीतने की परंपरा चली आ रही थी उसमें कुछ दशक पूर्व निर्वाचन आयुक्त टीएन शेषन ने पहली बार में ही सुधार का जो बीड़ा उठाया उसने…

Read More

प्रदेश भर में कहीं ना कहीं सहकारी आवास समितियों में गडबड़ और घोटालों व हंगामों की खबरें पढ़ने सुनने देखने को मीडिया में पढ़ने को मिलती रहती है। इस बारे में जहां तक मौखिक चर्चा सुनाई देती है वो यह है कि सहकारी अधिकारी आवास के पद पर जो अफसर तैनात रहते हैं उन्हें सबकुछ पता होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई ऐसी शासन की नीति के तहत नहीं की जाती जिससे पारदर्शी वातावरण सहकारी आवास समितियों में बना रहे। इसका जीता जागता उदाहरण रामा सहकारी आवास समिति लिमिटेड द्वारा शताब्दी नगर की करीब १०० करोड़ से अधिक मूल्य…

Read More

आवारा कुत्ते और बंदर आदि सहित अन्य हिंसक जानवर आम नागरिक के लिए बबाले जान बन गये है। कहीं मासूम बच्चों को नोंच रहे है तो कहीं इनके कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर नागरिक घायल हो रहे है। स्थिति यह है कि कब सड़क पर चलने वाले व्यक्ति के पीछे यह पड़ जाए वो कहा नहीं जा सकता। कुल मिलाकर यह कह सकते है कि हिंसक जानवरों का भय आम आदमी में इतना उत्पन्न हो गया है कि कई लोगों ने तो सुबह शाम की सैर करना भी बंद कर दिया है। मजे की बात यह है कि पशु प्रेम के नाम…

Read More

मुंबई 08 जनवरी। मुंबई की एक विशेष अदालत ने कथित बिटकॉइन घोटाले में व्यवसायी राज कुंद्रा को समन जारी किया। अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं। जज आर. बी. रोटे ने गत दिवस कुंद्रा और दुबई स्थित व्यवसायी राजेश सतीजा को 19 जनवरी को पेश होने को कहा।

Read More

गोरखपुर/देवरिया 08 जनवरी। पूर्व धोखाधड़ी मामले में जेल में निरुद्ध पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से सुपर स्पेशियलिटी संस्थान के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सीने में दर्द और सांस लेने में समस्या होने पर गत मंगलवार देर रात उन्हें यहां लाया गया था। इलाज मेडिसिन विभाग और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने किया।अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी मामले में 10 दिसंबर से देवरिया जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि रात साढ़े 11 बजे उनकी तबीयत जेल में अचानक खराब हो गई। उन्होंने सीने में दर्द…

Read More

बिजनौर, 08 जनवरी। नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझौला बिल्लौच के मजरा नजरपुर मंडैयो गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब जंगल में पत्ती बीन रहे एक अधेड़ पर गुलदार ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद उसकी बहादुर बेटी ने गन्ने से वार कर गुलदार के मुंह से अपने पिता को छुड़ा लिया। इस साहसिक घटना के बाद पूरे गांव में बेटी की बहादुरी की चर्चा हो रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में पुनः पिंजरा लगाया जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं ताकि इस तरह की…

Read More

कुआलालंपुर 08 जनवरी। चोटिल होने के लंबे समय बाद कोर्ट पर वापसी कर रहीं भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के साथ भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।पूर्व विश्व चौंपियन सिंधु ने वापसी पर गत दिवस चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन को 21-14, 22-20 से हरा दिया। सिंधु अब आठवीं वरीय जापान की तोमोका मियाजाकी से खेलेंगी। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने चीनी ताइपे के यांग पो ह्सुआन और ली झे-हुए को 21-13 21-15 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब…

Read More