Author: admin

अमृतसर, 16 मई (ता)। बरसाती मौसम से पहले ही अमृतसर में डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है। पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज द्वारा “हर शुक्रवार डेंगू ते वार” मुहिम की शुरूआत करते हुए टीमों को शहर के विभिन्न हाट-स्पॉट क्षेत्रों की ओर रवाना किया गया। ये टीमें शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लारवा गतिविधियों, फॉगिंग, स्प्रे के साथ-साथ लोगो को जागरूक भी करेंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जून माह में डेंगू का डंक गंभीर रूप धारण कर सकता है इसलिए…

Read More

नई दिल्ली, 16 मई (ता)। दुनिया भर में चिंता बढ़ाने वाला Andes Hantavirus एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में MV Hondius क्रूज़ शिप पर हुए संक्रमण के मामले ने वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। इस वायरस से 11 लोग संक्रमित हुए और 3 लोगों की मौत हो गई।अप्रैल में एक क्रूज़ जहाज़ पर अचानक कई लोग बीमार पड़ने लगे। जांच में पता चला कि यह संक्रमण हंतावायरस के एक खतरनाक स्ट्रेन-Andes Hantavirus-से जुड़ा हो सकता है। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को निगरानी में रखा गया।वैज्ञानिकों के अनुसार यह वायरस सिर्फ चूहों…

Read More

नई दिल्ली 16 मई। सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किरायों में भारी अंतर और मनमानी बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कहा कि एक ही जगह के लिए दो एयरलाइंस में एक ही श्रेणी का अलग-अलग किराया क्यों। शीर्ष अदालत ने कहा कि हवाई किराये में पारदर्शिता व तार्किक संतुलन बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार को यात्रियों को राहत देने के उपाय करने चाहिए। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि एक एयरलाइन इकोनॉमी क्लास का किराया 8,000 रुपये लेती है, जबकि दूसरी 18,000 रुपये वसूलती है। जस्टिस मेहता ने कहा, हवाई किरायों में कुछ तार्किक व्यवस्था…

Read More

नई दिल्ली, 16 मई (ता)। दुनिया तेजी से अस्थिर और खतरनाक भू-राजनीतिक दौर में प्रवेश कर रही है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते युद्ध, सैन्य टकराव और खुफिया गतिविधियों के बीच भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल जी.डी. बक्शी ने गंभीर चेतावनी दी है कि दुनिया में भू-राजनीतिक संकट तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में चल रहे वैश्विक युद्ध (जैसे रूस-यूक्रेन और मध्य पूर्व संघर्ष) का कोई अंत नजर नहीं आता। यह एक ऐसी ‘महाभारत’ है जिसके लिए भारत को हर हाल में तैयार रहना होगा। बक्शी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है…

Read More

लखनऊ 16 मई। उत्तर प्रदेश में मौसम अब दो अलग-अलग रूप दिखाने जा रहा है। एक तरफ प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, तो दूसरी ओर पश्चिमी और मध्य यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने वाले हैं। मौसम विभाग और मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 मई से प्रदेश में मौसम तेजी से बदलने लगेगा। जहां पूर्वी और कुछ दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं और बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, वहीं ज्यादातर हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद तापमान तेजी से…

Read More

हमीरपुर, 16 मई (ता)। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत डांगक्वाली सडक़ पर दो वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर में चार लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया, यहां पर उनका उपचार किया गया। घटना गत दिवस शाम की है। सोलन का परिवार हमीरपुर आया था। इन्हें सडक़ किनारे गाड़ी को पार्क किया।यातायात पुलिस कर्मी ने इन्हें गाड़ी को हटाने का आग्रह किया। जैसे ही दीप सिंह निवासी सोलन गाड़ी किसी अन्य स्थान पर पार्किंग के लिए ले जा रहा था, तो सामने से आ रही गाड़ी से टक्कर हो गई। आशंका…

Read More

बीजापुर, 16 मई (ता)। हमारे देश के सनातनी शासक मंदिर निर्माण को अपना सर्वाेच्च कर्त्तव्य मानते थे, जो आध्यात्मिक, सामाजिक, राजनीतिक केंद्र के साथ वास्तुकला के प्रतीक भी थे। हिमाचल प्रदेश के राजाओं ने कलात्मक और अपार धार्मिक रुचि के कारण अनेक भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया है। शिलालेखों से पता चलता है कि कांगड़ा के राजा जयचंद (प्रथम) ने जयसिंहपुर नगर की स्थापना की थी। कांगड़ा के राजाओं ने मसरूर रॉक कट मंदिर, माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर, माता ज्वाला जी मंदिर, सुजानपुर टीरा इत्यादि अनेको मंदिरों के निर्माण एवं संरक्षण और विस्तार में अपनी अहम भूमिका निभाई है। जयसिंह…

Read More

मेरठ 16 मई (प्र)। कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में पासपोर्ट का नया आफिस बनकर तैयार हो गया है। इसमें सिविल वर्क यानी कंस्ट्रक्शन संबंधित कार्य पूर्ण हो गए हैं। पासपोर्ट आफिस में नेटवर्किंग, कंप्यूटर तकनीकी, साफ्टवेयर, डेटा सेंटर व आइटी बुनियादी ढांचे से संबंधित सभी कार्यों का संचालन करने वाली टीसीएस (टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज) ने नए आफिस का निरीक्षण किया है। जल्द ही कंप्यूटर नेटवर्किंग, सर्वर व साफ्टवेयर संबंधित कार्य किए जाएंगे। कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट आफिस को मुख्य भवन में शिफ्ट करते हुए विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन आवेदकों के 90…

Read More

पटना 15 मई। बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां के बैंक अकाउंट से करीब 33 लाख रुपये पड़ोसी के खाते में ट्रांसफर कर दिए. हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल पिछले पांच महीनों से चलता रहा और महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी. मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने राजीव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़ित महिला पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रहती हैं और एक निजी स्कूल…

Read More

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने और इसकी कमी की सुगबुगाहट सुनने को मिलती रहती है। इससे निपटने के लिए पीएम सीएम नेता और अफसर प्रयास कर रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि इनसे इस समस्या का समाधान और इन चीजों की कमी की जो अफवाहे हैं वो कम होने वाली नहीं है। हमें और हमारे जननायकों को पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक बर्बादी का कारण बन रहे बिंदुओं को खोजकर उसे दूर करने की आवश्यकता अब महसूस की जाने लगी है। वैसे तो कितने मुददे और बिंदु इसके लिए सुनने पढ़ने को मिल रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि स्थानीय निकाय…

Read More