Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार
    • एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा : सीएम योगी
    • रणवीर के काम और उनके दयालु स्वभाव पर खलीबली’ डांसर्स ने किया दिलचस्प खुलासा
    • विश्व सैर सपाटा दिवस, डॉ तनुराज सिरोही की राय, आम आदमी की संतुलित जीवनशैली हर तरीके से तय कर सकती है समाधान
    • अखिलेश यादव मजबूत नेता हैं! हो तो कुछ भी सकता है लेकिन राजभर जी आपका दावा हजम नहीं हो पा रहा
    • ‘मैसा’ के गाने की शूटिंग रश्मिका ने पूरी की
    • बढ़ते पारे और हीटवेब से घबराने की जरूरत नहीं…
    • देशभर में जंगलों को बचाने की जरूरत : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पिता को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बेटी
    देश

    पिता को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बेटी

    adminBy adminJanuary 8, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनौर, 08 जनवरी। नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझौला बिल्लौच के मजरा नजरपुर मंडैयो गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब जंगल में पत्ती बीन रहे एक अधेड़ पर गुलदार ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद उसकी बहादुर बेटी ने गन्ने से वार कर गुलदार के मुंह से अपने पिता को छुड़ा लिया। इस साहसिक घटना के बाद पूरे गांव में बेटी की बहादुरी की चर्चा हो रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में पुनः पिंजरा लगाया जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय रफीक पुत्र ननुवा अपनी पुत्री केसर जहां (32 वर्ष) के साथ गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल में पशुओं के लिए गन्ने की पत्तियां बीनने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले गुलदार ने अचानक रफीक पर झपट्टा मार दिया और उसके पैर को जबड़े में दबा लिया। कुछ क्षणों के लिए सहमी केसर ने हिम्मत जुटाई और पास रखा गन्ना उठाकर गुलदार के मुंह पर लगातार वार करने लगी।

    कुछ ही पलों में गुलदार पिता को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गुलदार के भागने के बाद केसर ने गांव में जाकर लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रफीक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले छह माह से गुलदार की आवाजाही बनी हुई है, जिससे लोग दहशत में हैं। भाजपा चांदपुर विधानसभा प्रभारी सतवीर सिंह मलिक ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने पंद्रह दिन पहले गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन उसमें चारा न डालने के कारण गुलदार उसमें नहीं फंसा। कुछ दिनों बाद विभाग पिंजरा उठाकर ले गया।

    bijnor leopard tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार

    June 19, 2026

    एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा : सीएम योगी

    June 19, 2026

    रणवीर के काम और उनके दयालु स्वभाव पर खलीबली’ डांसर्स ने किया दिलचस्प खुलासा

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.