लखनऊ 10 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले पहचान का संकट था। प्रदेश उपद्रव से ग्रस्त था, लेकिन वर्तमान में यूपी उत्सव का प्रदेश है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि इसने खुद को रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में स्थापित किया है। फियरलेस बिजनेस, ईज आफ डूइंग बिजनेस व ट्रस्ट आफ डूइंग बिजनेस नए यूपी की पहचान बने हैं। प्रदेश में अब 34 सेक्टरियल पालिसी हैं, जिनके माध्यम से उद्यमी किसी भी सेक्टर में निवेश करके यूपी की विकास यात्रा में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले यूपी में एफडीआई का…
Author: admin
सहारनपुर/सरसावा, 10 जनवरी। सरसावा टोल प्लाजा पर किसानों और ट्रैक्टर चालकों से फर्जी रसीदों के जरिए अवैध वसूली के मामले में जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा मालिक, मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई गोपनीय जांच में अवैध वसूली का पूरा नेटवर्क सामने आया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सरसावा थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सरसावा टोल प्लाजा पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि हरियाणा की ओर पॉपुलर की लकड़ी ले जा रहे…
लखनऊ 10 जनवरी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने प्रदेश के तीन बड़े मदरसों की मान्यता निलंबित कर दी है. निलंबित किए गए मदरसों में मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम, मुबारकपुर, आजमगढ़, कुल्लियातुल बनातिर रजविया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, खलीलाबाद, संतकबीरनगर और मदरसा हनफिया जियाउल कुरान, शाही मस्जिद, बड़ा चांदगंज मड़ियांव, लखनऊ के नाम शामिल हैं. आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर स्थित 78 वर्ष पुराने मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम की मान्यता निलंबित किए जाने का मामला सबसे अधिक चर्चा में है. मदरसा बोर्ड के अनुसार, यहां सहायक शिक्षक शमसुल हुदा खान पर गंभीर आरोप सामने आए हैं. जांच में पाया गया कि…
जौनपुर 10 जनवरी। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. दरअसल, युवक को आशंका थी कि यदि वह पत्नी और उसके प्रेमी के रिश्ते को स्वीकार नहीं करता तो उसकी जान को खतरा हो सकता है. उसकी हत्या भी हो सकती है. इसी डर के चलते उसने खुद आगे बढ़कर पत्नी की उसके प्रेमी से शादी कराई और विवाह के बाद दोनों को आशीर्वाद देकर विदा कर दिया. पूरा मामला जौनपुर का है. जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पम्मी प्रजापति की शादी चार वर्ष पूर्व मिर्जापुर के रहने…
नई दिल्ली 10 जनवरी। इस जनवरी भारत में लॉन्च हुई केटीएम आरसी 160 युवाओं को रोमांचक राइडिंग का अनुभव देती है। इसे खासतौर पर कम बजट में स्पोर्टी राइडिंग चाहने वाले युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है।केटीएम इंडिया ने भारत में अपनी सबसे छोटी स्पोर्ट्सबाइक, आरसी 160 लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम क़ीमत 1.85 लाख रुपए रखी गई है, जो 160 ड्यूक के टॉप-ऐंड टीएफ़टी वेरीएंट की तुलना में 6,000 रुपए महंगा होगा।केटीएम आरसी 160 में आरसी सीरीज का जाना-माना स्पोर्टी अंदाज देखने को मिलता है। इसे चलाना रेसिंग ट्रैक जैसी राइड का अनुभव देता है। इसकी हैंडलिंग…
नई दिल्ली 10 जनवरी। तेहरान में ईरान सरकार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों में हिंसा बढ़ गई है। प्रदर्शन उग्र होता देख ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करने का आदेश दे दिया। इस गोलीबारी में 217 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, एक स्थानीय डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर टाइम पत्रिका को बताया कि राजधानी के सिर्फ छह अस्पतालों में कम से कम 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज हुई है। इसमें अधिकांश की मौत गोली लगने से हुई है। प्रदर्शनकारियों के मौत को लेकर स्थानीय डॉक्टर…
वैशाली 09 जनवरी। बिहार के वैशाली में एक पत्नी बार-बार यही कह रही थी. ‘वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती और गोबिंद के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती है.उसके तीन बच्चे भी थे. उसने पति से अलग होकर अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली भूमिका उसके पहले पति की रही, जिसने न केवल इस फैसले को स्वीकार किया, बल्कि अदालत में गवाह बनकर पत्नी को विदा भी किया. यह मामला जंदाहा थाना क्षेत्र का है. जंदाहा निवासी रानी कुमारी की पहली शादी वर्ष 2011 में कुंदन कुमार से…
जिन लोगों के पास घर नहीं है और सर्दी व बारिश से बचाव के साधन उपलब्ध नहीं है ऐसे नागरिकों के लिए सर्दियों में रैन बसेरे खुल तो गए है लेकिन रोज ही इनमें खामियां मिलने और जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक इस पर नाराजगी व्यक्त किए जाने से यह स्पष्ट है कि सरकारी नीति के तहत पात्रों को सुविधाएं पूरी तौर पर शायद नहीं मिल रही हैं। जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा बीते दिनों रैन बसेरों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि अलाव जलाएं रैन बसेरों में लोगेां को भोजन भी दें। इससे पहले यह सुझाव…
2020 में चीन और भारतीय सेना के जवानों के बीच माहौल गर्म होने के चलते सरकारी ठेकों में चीनी कंपनियों के बोली लगाने पर लगाई गई रोक एक खबर के अनुसार हटाने पर विचार किए जाने की खबर है। बताते हैंं कि दो चीनी बोलीदाता कंपनियों को सरकार की एक समिति के साथ पंजीकरण कराना और राजनीतिक एवं सुरक्षा संबंधी मंजूरी प्राप्त करना आवश्यक था। दूसरी तरफ संघ परिवार हर क्षेत्र में स्वदेशी को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। इस प्रयास को केंद्र सरकार के कई प्रमुख मंत्रियों व प्रधानमंत्री का भी समर्थन मिल रहा है क्योंकि कई…
बढ़ती ठंड और कोहरे को लेकर बच्चों को समस्या ना हो इस हेतु दो दो दिन स्कूलों में की जा रही छुटिटयों को लेकर अब नागरिकों में चर्चा होने लगी है कि अभी ठंड और कोहरा बढ़ने वाली है। इसलिए एक एक दो दो दिन की बजाय या तो स्कूलों का अवकाश दस दिन के लिए कर दिया जाए या सुबह ११ बजे से शाम चार बजे तक कर दे तो अच्छा है। ऐसी राय देने वालों का कहना हेै कि स्कूलों की छ़ुटिटयां दस दिन की होने पर बच्चे रिश्तेदारों के यहां या कहीं घूमने जा सकते हैं। ऐसा…
