Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को दिया पद्मश्री अवॉर्ड
    • FIFA World Cup 2026 : मेसी-रोनाल्डो की टीमें नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी
    • ‘एलायंस’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
    • माता वैष्णों देवी दर्शनार्थियों की संख्या 50.70 लाख पहुंची
    • दिल्ली से अमृतसर आ रहा एयर इंडिया का विमान पाकिस्तान पहुंचा, चेतावनी पर लिया यू टर्न
    • लू का प्रकोप पूर्वी उत्तर प्रदेश में जारी
    • शहर में होगा आचार्य सौरभ सागर का चातुर्मास
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पति ने प्रेमी को खुद सौंप दी पत्नी, गवाह बनकर दोनों की कराई शादी
    देश

    पति ने प्रेमी को खुद सौंप दी पत्नी, गवाह बनकर दोनों की कराई शादी

    adminBy adminJanuary 9, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वैशाली 09 जनवरी। बिहार के वैशाली में एक पत्नी बार-बार यही कह रही थी. ‘वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती और गोबिंद के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती है.उसके तीन बच्चे भी थे. उसने पति से अलग होकर अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली भूमिका उसके पहले पति की रही, जिसने न केवल इस फैसले को स्वीकार किया, बल्कि अदालत में गवाह बनकर पत्नी को विदा भी किया.

    यह मामला जंदाहा थाना क्षेत्र का है. जंदाहा निवासी रानी कुमारी की पहली शादी वर्ष 2011 में कुंदन कुमार से कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी. कुंदन कुमार अहिरपुर गांव का रहने वाले है और अपने घर पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है. शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए. शुरुआत में पारिवारिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन समय के साथ रिश्तों में दरार आने लगी.

    बताया गया कि रानी कुमारी का बीते करीब पांच वर्षों से अपने फुफेरे भाई गोबिंद कुमार के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों की बातचीत की शुरुआत फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हुई थी, जो धीरे-धीरे गहरे प्रेम संबंध में बदल गई. इस दौरान रानी कई बार अपने पति और बच्चों को छोड़कर गोबिंद के पास चली गई. दो से तीन साल पहले भी वह घर छोड़कर चली गई थी, उस समय कुंदन कुमार काम के सिलसिले में जम्मू में रह रहे थे. इस दौरान रानी कई बार जम्मू भी पहुंची.

    करीब डेढ़ महीने पहले कुंदन कुमार रानी को जम्मू से वापस घर लेकर आया था, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ. बार-बार घर छोड़कर चले जाने की घटनाओं से कुंदन मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुका था. आखिरकार रानी ने साफ शब्दों में कह दिया कि वह अब कुंदन के साथ नहीं रहना चाहती और गोबिंद कुमार के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती है.

    रानी के इस फैसले के बाद कुंदन कुमार ने विवाद या दबाव बनाने के बजाय उसे आजाद करने का निर्णय लिया. उसने कहा कि जब रानी उसकी पत्नी बनकर खुश नहीं रह पा रही है, तो जबरन रिश्ता निभाने का कोई मतलब नहीं है. इसके बाद रानी कुमारी और गोबिंद कुमार ने कोर्ट मैरिज कर ली, जिसमें कुंदन कुमार खुद गवाह बना और अपनी पत्नी को सम्मानपूर्वक विदा किया. फिलहाल तीनों बच्चे अपने पिता कुंदन कुमार के साथ ही रहेंगे.

    शादी के बाद गोबिंद कुमार ने कहा कि पूरा विश्वास है कि रानी अब अपने फैसले पर कायम रहेगी और पुराने रिश्ते में वापस नहीं जाएगी. वहीं रानी कुमारी ने कहा कि वह पहले पति के साथ खुश नहीं थी और उसके साथ रहना उनके लिए मानसिक रूप से तकलीफदेह था. उन्होंने स्पष्ट किया कि उसने अपनी मर्जी से गोबिंद से शादी की है. रानी ने यह भी साफ किया कि उसके तीनों बच्चे कुंदन कुमार के साथ ही रहेंगे.

    bihar tazza khabar tazza khabar in hindi vaishali
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए

    June 24, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को दिया पद्मश्री अवॉर्ड

    June 24, 2026

    FIFA World Cup 2026 : मेसी-रोनाल्डो की टीमें नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.