बढ़ती ठंड और कोहरे को लेकर बच्चों को समस्या ना हो इस हेतु दो दो दिन स्कूलों में की जा रही छुटिटयों को लेकर अब नागरिकों में चर्चा होने लगी है कि अभी ठंड और कोहरा बढ़ने वाली है। इसलिए एक एक दो दो दिन की बजाय या तो स्कूलों का अवकाश दस दिन के लिए कर दिया जाए या सुबह ११ बजे से शाम चार बजे तक कर दे तो अच्छा है। ऐसी राय देने वालों का कहना हेै कि स्कूलों की छ़ुटिटयां दस दिन की होने पर बच्चे रिश्तेदारों के यहां या कहीं घूमने जा सकते हैं। ऐसा नहीं है तो 11 बजे तक ठंड और कोहरा कम हो जाता है जिससे आसानी से आवागमन हो सकता है इसलिए छुटटी करने की बजाय इस समय स्कूल खोलने का समय कर दें।
जिलाधिकारी जी नागरिकों का यह सुझाव सही है। इसलिए बच्चों के हित में समयानुकूल उचित निर्णय लेने हेतु इन पर विचार किया जाए तो अच्छा है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
