Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केदारनाथ धाम में अन्नकूट पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया
    • ऑटो-टैक्सी चालकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला, मिली राहत
    • निशांत रेजीडेंसी होटल के संचालक गिरफ्तार, दोनों युवकों को भी भेजा जेल
    • शिक्षक दिवस पर पांच सितम्बर को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए करेगी शिक्षकों का सम्मान
    • वन्यजीव इंसानों की आहट से ही रास्ता बदल रहे
    • सीजीएसटी अफसर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
    • रक्षाबंधन के अवसर पर 60 प्लस की महिलाओं को मुफ्त सफर
    • एसएसपी ने की पैदल गश्त, बच्चों ने बांधी राखी व्यापारियों व भाजपाइयों ने किया स्वागत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    देश

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    adminBy adminAugust 6, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. भारत सरकार ने मेटा के खिलाफ अपनी निगरानी और सख्त कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के वरिष्ठ अधिकारियों ने कंपनी की वैश्विक टीम के साथ लगातार दूसरे दिन बैठक की। सरकार ने स्पष्ट कहा कि भारत में कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अमेरिकी कानूनों के आधार पर नहीं चल सकता। उसे भारतीय कानूनों का पूरी तरह पालन करना होगा। बैठक में एआई, डीपफेक, बाल यौन शोषण सामग्री, कंटेंट मॉडरेशन और प्लेटफॉर्म की जवाबदेही जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी के साथ सरकार ने आईटी नियमों को और सख्त करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है।
    क्या सरकार ने मेटा से क्या कहा और जांच क्यों बढ़ाई?
    सरकारी अधिकारियों ने कहा कि भारत में काम करने वाले सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी है कि वे समाज और कानून दोनों के प्रति जवाबदेह रहें। अधिकारियों के अनुसार तकनीकी मामलों को विस्तार से समझा जा रहा है और यह देखा जा रहा है कि मेटा के प्लेटफॉर्म भारतीय कानूनों का किस हद तक पालन कर रहे हैं। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया कंपनियों के लिए अलग नियामक बनाने पर विचार नहीं किया जा रहा है। मौजूदा संवैधानिक और कानूनी व्यवस्था के तहत ही कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने मेटा से उसके एल्गोरिद्म, कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम, सुरक्षा उपायों और अनुपालन व्यवस्था से जुड़ी जानकारी भी मांगी।
    एआई और डीपफेक को लेकर सरकार क्या बदलाव चाहती है?
    बैठक के साथ ही सरकार ने आईटी नियमों में संशोधन का प्रस्ताव भी आगे बढ़ाया है। प्रस्ताव के अनुसार एआई से तैयार सभी सामग्री पर स्पष्ट लेबल लगाना अनिवार्य होगा, ताकि उपयोगकर्ता आसानी से पहचान सकें कि कंटेंट कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बनाया गया है। इसके अलावा यदि किसी गैरकानूनी एआई सामग्री को हटाने का सरकार या अदालत का वैध आदेश मिलता है तो उसे हटाने की समयसीमा 36 घंटे से घटाकर केवल तीन घंटे करने का प्रस्ताव रखा गया है। डीपफेक, प्रतिरूपण और अन्य भ्रामक एआई सामग्री के खिलाफ भी तेज कार्रवाई की व्यवस्था की जा रही है।

    Child exploitation and deepfakes considered serious issues meerut report meta tazza khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    केदारनाथ धाम में अन्नकूट पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया

    August 29, 2026

    ऑटो-टैक्सी चालकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला, मिली राहत

    August 29, 2026

    निशांत रेजीडेंसी होटल के संचालक गिरफ्तार, दोनों युवकों को भी भेजा जेल

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.