नई दिल्ली, 07 अगस्त (ता)। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने गत दिवस विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) में एथेनॉल मिलाने की सरकारी योजना संबंधी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने इन दावों को “पूरी तरह झूठा और गैर-जिम्मेदाराना” बताते हुए कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। यह स्पष्टीकरण उस समय आया जब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए विमान ईंधन में कथित मिलावट को लेकर सवाल उठाए थे।
नागरिक उड्डयन मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह दावा कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) में एथेनॉल मिलाने की योजना बना रही है, पूरी तरह झूठा और गैर-जिम्मेदाराना है। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि, एथेनॉल और सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) दोनों पूरी तरह अलग प्रकार के ईंधन हैं और इन्हें एक-दूसरे के समान नहीं माना जाना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि, सतत विमानन ईंधन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित विमानन ईंधन है, जिसे अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त है और दुनिया के कई देशों में अपनाया गया है। यह ईंधन कठोर परीक्षण प्रक्रियाओं से गुजरता है और वैश्विक सुरक्षा मानकों का पालन करता है।राम मोहन नायडू किंजरापु ने विमानन सुरक्षा से जुड़ी गलत सूचनाएं फैलाने के खिलाफ भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, विमानन सुरक्षा के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने से यात्रियों में अनावश्यक भय और चिंता पैदा होती है। यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा था कि, यदि विमान कथित रूप से मिलावटी विमान ईंधन पर चल रहा हो तो क्या लोग ऐसे विमान में यात्रा करने का जोखिम उठाएंगे।केजरीवाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ने दोहराया कि, सरकार एटीएफ में एथेनॉल मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं ला रही है और एसएएफ को एथेनॉल के साथ भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि, सतत विमानन ईंधन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत प्रमाणन और सुरक्षा मानकों के अनुरूप होता है तथा यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता बनी हुई है।
Trending
- Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
- मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
- 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
- रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
- भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
- अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
- राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
- न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया

