प्रयागराज, 11 फरवरी। स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में इलाज कराने पहुंची दो महिलाओं में टैटू के कारण एड्स की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी एड्स का खतरा मंडराने लगा है।टैगोर टाउन निवासी महिला (26) तीन महीने गर्भधारण के बाद स्वरूप रानी नेहरु चिकित्सालय के स्त्री रोग विभाग में जांच कराने पहुंची थी, जहां पर एड्स की पुष्टि हुई। महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। काउंसलिंग में शादी से पूर्व महिला का किसी प्रकार का यौन संबंध,गलत तरीके से खून चढ़ना या फिर संक्रमित सुई लगने की बात सामने…
Author: admin
मुजफ्फरनगर, 11 फरवरी। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे को चार से छह लेन चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। केंद्रीय मंत्रालय ने हाईवे पर फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण के लिए 419.47 करोड रुपये का बजट स्वीकृत किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस बाबत स्वयं एक्स पर पोस्ट किया है।फ्लाईओवर और अंडरपास बनने से सड़क दुर्घटना पर अंकुश लग सकेगा। वहीं ग्रामीण अंचल का विकास भी होगा। दिल्ली से लेकर देहरादून तक लगभग 250 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे बना है, यह हाईवे…
लखनऊ, 11 फरवरी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर संसद में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए स्पष्ट जवाब के बाद उत्तर प्रदेश के शिक्षकों में चिंता और असमंजस है। 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से पूरी तरह छूट दिए जाने की उम्मीद लगाए बैठे शिक्षक संगठनों को सरकार के रुख से बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि टीईटी न्यूनतम अनिवार्य योग्यता बनी रहेगी और इससे किसी तरह की सामूहिक छूट की फिलहाल कोई योजना नहीं है।संसद में पूछे गए प्रश्न के लिखित जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री जयन्त चौधरी…
बागपत 11 फरवरी। आखिरकार बच्चों की लापरवाही का परिणाम अभिभावकों को भुगतना ही पड़ा। फेयरवेल से लौटते समय नाबालिग छात्रों ने वाहनों पर सवार होकर हाईवे पर जमकर स्टंट किया। वह यह भूल गए कि उनकी यह करनी अभिभावकों पर भारी पड़ने वाली है। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने चार नाबालिग छात्रों की पहचान कर ली। कानून के मुताबिक पुलिस ने चारों नाबालिगों के अभिभावकों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सिसाना निवासी प्रशांत पुत्र मुकेश, अनिल, नीरज निवासी काठा सहित नवाब पुत्र रफीक शामिल हैं। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो कार और…
नई दिल्ली, 10 फरवरी। आज के समय में ज्यादातर लोग सोने से पहले फोन चार्ज पर लगाते हैं और सुबह उठकर 100 प्रतिशत बैटरी के साथ इस्तेमाल करते हैं। यह आदत देखने में भले ही सुविधाजनक लगे, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक रातभर फोन चार्ज करना बैटरी की उम्र के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खासतौर पर 100 प्रतिशत चार्जिंग स्मार्टफोन के लिए धीरे-धीरे जहर की तरह काम करती है।आधुनिक स्मार्टफोन्स में लिथियम-आयन बैटरी होती है। जब फोन 100 प्रतिशत चार्ज हो जाता है तो बैटरी पर ज्यादा वोल्टेज का दबाव पड़ता है। अगर फोन लंबे समय तक फुल चार्ज…
मुंबई की कांग्रेस इकाई द्वारा प्रमुख गायक संगीतकार अदनान सामी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत का भोजन करने की आलोचना की गई है। यह बात अजीब लगती है क्येांकि एक तरफ कांग्रेस सर्वदलीय और सर्वसमाज की बात कर रही है और हमेशा हिंदूओं के साथ मुस्लिमों के हितों की रक्षा की बात करती है। लेकिन अदनान सामी के साथ मोहन भागवत के भोजन करने की आलोचना समझ से बाहर है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खरगे को स्पष्ट करना चाहिए कि अदनान सामी के साथ संघ प्रमुख के साथ भोजन…
केंद्र हो या प्रदेश सरकारें सब ही मन से यह चाहती है कि हर नागरिक शिक्षित बनें चाहे वह बच्चा हो या जवान। पिछले दो दशक से जो दिखाई दे रहा है उससे यह बात साफ भी हो रही है कि इस बारे में काम भी होता नजर आ रहा है। परिणामस्वरूप कम या ज्यादा साक्षरता दर में बढ़ोत्तरी होने की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं कर सकते कि शिक्षा के मंदिरों को दुकान बनाकर चलने वाले माफियाओं के द्वारा इस क्षेत्र में सभी नियमों नीतियों को ताक पर रखकर अभिभावकों की…
सरकार की हम दो हमारे दो की नीति के बावजूद विभिन्न जातियों और धर्मों से संबंध प्रमुख लोगों द्वारा बच्चों की संख्या को लेकर दावे और बयान हमेशा किए जाते रहे हैं। इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस के प्रमुख नेता संजय गांधी के चलते हम दो हमारे दो की नीति सरकार ने घोषित की थी। अगर देखें तो बढ़ती जनसंख्या को रोकने और जो भविष्य में रहने खाने की स्थिति बच्चों की तादात बढ़ने से होने वाली उसे देखते हुए जहां तक मुझे लगता है हम दो हमारे दो की नीति गलत नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि पड़ोसी…
नई दिल्ली 10 फरवरी। OpenAI अपने एआई प्लेटफॉर्म ChatGPT में विज्ञापन दिखाने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने इसे कन्फर्म करते हुए कहा है कि फिलहाल वह लिमिटेड यूजर्स के लिए एड सपोर्ट अपडेट को रोल आउट कर रही है। यूजर्स के फीडबैक के आधार पर वह इसमें कुछ जरूरी अपडेट के साथ फुल रोल आउट करेगी। चैटजीपीटी में विज्ञापन से यूजर्स का एक्सपीरियंस प्रभावित होने की उम्मीद है। ओपनएआई का कहना है कि ChatGPT के अमेरिकन यूजर्स जिन्होंने लॉगइन किया है उन्हें एड दिखाए जा रहे हैं। अभी फ्री और गो सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को एड देखने को मिल…
कानपुर, 10 फरवरी। वीआईपी रोड पर गत दोपहर को तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम की लेम्बोर्गिनी कार की टक्कर से तीन लोगों के घायल होने के बाद भी पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया। कार को थाने में लाकर ढंकवाने के साथ ही फौरन अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हालांकि हाई प्रोफाइल मामले ने तूल पकड़ा।वीआईपी रोड पर लैंबार्गिनी कार हादसे में घायल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।…
