Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नाबालिग छात्रों ने कार से किया हाईवे पर स्टंट, चार गिरफ्तार
    देश

    नाबालिग छात्रों ने कार से किया हाईवे पर स्टंट, चार गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 11, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 11 फरवरी। आखिरकार बच्चों की लापरवाही का परिणाम अभिभावकों को भुगतना ही पड़ा। फेयरवेल से लौटते समय नाबालिग छात्रों ने वाहनों पर सवार होकर हाईवे पर जमकर स्टंट किया। वह यह भूल गए कि उनकी यह करनी अभिभावकों पर भारी पड़ने वाली है। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने चार नाबालिग छात्रों की पहचान कर ली। कानून के मुताबिक पुलिस ने चारों नाबालिगों के अभिभावकों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सिसाना निवासी प्रशांत पुत्र मुकेश, अनिल, नीरज निवासी काठा सहित नवाब पुत्र रफीक शामिल हैं। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो कार और एक आयशर ट्रैक्टर को भी जब्त कर सीज कर दिया है। हालांकि बाद में नोटिस देकर चारों को थाने से जमानत दे दी गई लापरवाही पर एसपी सूरज कुमार राय ने चौकी प्रभारी वृक्षपाल को लाइन हाजिर कर दिया।

    दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा गांव के पास दर्जनों छात्रों ने धार, स्कार्पियो व अन्य कार तथा ट्रैक्टर पर सवार होकर आठ फरवरी को स्टंट करते हुए हुड़दंग मचाया था। कुछ नाबालिंग छात्र व युवक कार की खिड़की पर लटके थे तो कुछ कार की छत और ट्रैक्टर के बंपर पर बैठकर हुड़दंग मचा रहे थे। कई राहगीर इन वाहनों की चपेट में आने से बाल बाल बचे थे। इस दौरान पुलिस का पता नहीं था। स्टंट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। एसआई अनिल कुमार ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। वीडियो से स्टंटबाजों की पहचान की गई।

    कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह था। वहां से लौटते समय कुछ विद्यार्थियों व अन्य युवकों ने हाईवे पर स्टंट किया। चार नाबालिग छात्रों के अभिभावकों को गिरफ्तार किया गया। स्टंटबाजी में प्रयुक्त एक स्कार्पियो व एक ट्रैक्टर को सीज किया गया। आरोपितों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    जिला बार महामंत्री अजित सिंह का कहना है कि एमवी एक्ट के तहत अगर नाबालिग ड्राइविंग करेंगे तो वाहन मालिक या अभिभावक के विरुद्ध कार्रवाई होगी। इसमें 25 हजार रुपये का जुर्माना और तीन साल तक की सजा का प्रविधान है। अभिभावक का ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

    ट्रैक्टर पर लिखा है जातिसूचक शब्द
    पुलिस द्वारा सीज किए ट्रैक्टर पर जातिसूचक शब्द लिखा था, जिसे हटवा दिया है। इसके बाद यातायात पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाकर 12 वाहनों से काली फिल्म और तीन वाहनों से जातिसूचक शब्द हटाए ।

    इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
    बीएनएस की धारा 281: लापरवाही से वाहन चलाकर मानव जीवन को खतरे में खलना
    बीएनएस की धारा 125: दूसरों का जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ना
    मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184: खतरनाक या लापरवाही से वाहन लाना

    baghpat highway-stunt tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

    August 25, 2026

    खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण

    August 25, 2026

    जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.