Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक, 6 बच्चों समेत 27 लोग अस्पताल में भर्ती
    देश

    आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक, 6 बच्चों समेत 27 लोग अस्पताल में भर्ती

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 13, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 13 मार्च। आगरा के समाधिया कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अमोनिया गैस लीक हो गई। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन होने लगी। बच्चों को भी उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। अनाउंसमेंट कराकर पूरा गांव खाली कराया गया।

    इसके बाद एंबुलेंस की मदद से 6 बच्चों समेत 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खूंटे से बंधे जानवरों को भी खोल दिया गया। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर कंट्रोल किया गया। मामला पिनाहट के कुकथरी गांव का है।
    गांववालों ने बताया- गांव के पास दो कोल्ड स्टोर स्थित हैं। इनमें से समाधिया कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। तेज बदबू की वजह से कुछ समय के लिए गांव से गुजरना भी मुश्किल हो गया था।

    गांव से सभी लोग करीब 2 किलोमीटर दूर भेजे गए हैं। 6 बच्चों समेत 27 लोगों की हालत खराब हो गई। एंबुलेंस की मदद से उन लोगों को पिनाहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

    बीमार लोगों में कोल्ड स्टोर में काम करने वाला मोहम्मद सलीम भी शामिल है। वह बरेली के नवाबगंज का रहने वाला है। इसके अलावा पार्थ (12) पुत्र रामसजन, माधव (8) पुत्र रामसजन, सोनी (25) पुत्र सुभाष, आयुषी (14) पुत्री राकेश, परी पुत्री रविकांत शर्मा, रेनू पुत्री रामसजन और पूनम पुत्री सुभाष समेत 26 लोगों की भी तबीयत खराब हो गई। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया- सभी मरीजों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है।

    agra ammonia-leak cold-storage tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.