Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»ओपनएआई ने शुरू किया चैटजीपीटी में विज्ञापनों का ट्रॉयल
    टेक्नोलॉजी

    ओपनएआई ने शुरू किया चैटजीपीटी में विज्ञापनों का ट्रॉयल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 10, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 10 फरवरी। OpenAI अपने एआई प्लेटफॉर्म ChatGPT में विज्ञापन दिखाने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने इसे कन्फर्म करते हुए कहा है कि फिलहाल वह लिमिटेड यूजर्स के लिए एड सपोर्ट अपडेट को रोल आउट कर रही है। यूजर्स के फीडबैक के आधार पर वह इसमें कुछ जरूरी अपडेट के साथ फुल रोल आउट करेगी। चैटजीपीटी में विज्ञापन से यूजर्स का एक्सपीरियंस प्रभावित होने की उम्मीद है।

    ओपनएआई का कहना है कि ChatGPT के अमेरिकन यूजर्स जिन्होंने लॉगइन किया है उन्हें एड दिखाए जा रहे हैं। अभी फ्री और गो सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को एड देखने को मिल रहे हैं। चैटजीपीटी के प्लस, प्रो, बिजनेस, इंटरप्राइजेज और एजुकेशन प्लान के यूजर्स को एड देखने को नहीं मिलेंगे। कंपनी ने साफ किया है कि ये विज्ञापन स्पॉन्सर्ड लेबल के साथ दिखाए जाएंगे। इससे यूजर्स को कन्फ्यूजन नहीं रहेगी।

    कंपनी का कहना है कि यूजर्स के पूछे गए सवालों के जवाबों पर इसका असर देखने को नहीं मिलेगा। ओपनएआई ने साफ किया है कि चैट विज्ञापन से प्रभावित नहीं रहेंगी। ट्रायल के दौरान, विज्ञापनों प्रासंगिक लगे इसके लिए कंपनी यूजर्स की पिछली चैट और चैटबॉट से बातचीत के आधार पर तय किया जाएगा।

    ओपनएआई ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि ये विज्ञापन आपको सीधे तौर पर नहीं दिखेंगे बल्कि ‘स्पॉन्सर्ड लिंक्स’ के रूप में दिखाई देंगे। इसे आसान बनाने के लिए कंपनी ने कुछ खास बातें तय की हैं।
    जगह: विज्ञापन हमेशा चैटजीपीटी के जवाब खत्म होने के बाद सबसे नीचे दिखाई देंगे। यह बीच में कहीं नहीं आएंगे।
    दिखावट: इन लिंक्स को उत्तर से बिल्कुल अलग रखा जाएगा ताकि आपको उलझन न हो कि कौन सी जानकारी चैटजीपीटी ने दी है और कौन सा हिस्सा विज्ञापन है।
    जवाबों की क्वालिटी: सबसे जरूरी बात यह है कि विज्ञापनों की वजह से चैटजीपीटी के जवाब देने के तरीके में कोई फेरबदल नहीं होगा। ऐसा नहीं होगा कि विज्ञापन दिखाने के चक्कर में वह आपको गलत या पक्षपाती जानकारी दे।
    सीधी बात यह है: आपको जानकारी पूरी और सही मिलेगी, बस उसके नीचे एक छोटा सा विज्ञापन का लिंक होगा जिसे आप चाहें तो देख सकते हैं या नजरअंदाज कर सकते हैं।

    क्या फ्री यूजर्स विज्ञापनों को बंद कर सकते हैं?
    ओपनएआई ने फ्री यूजर्स को एक खास सुविधा दी है कि अगर उन्हें विज्ञापन पसंद नहीं हैं तो वे इन्हें बंद कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए एक शर्त है- अगर आप विज्ञापन बंद करते हैं तो दिन भर में चैटजीपीटी से पूछने वाले सवाल की लिमिट कम हो जाएगी। हालांकि कम कीमत वाले ‘गो’ प्लान का इस्तेमाल करने वालों के पास विज्ञापन बंद करने का यह विकल्प नहीं होगा। अच्छी बात ये है कि आप स्क्रीन से विज्ञापन को हटा सकते हैं और अपनी पसंद-नापसंद के बारे में कंपनी को फीडबैक भी दे सकते हैं। फिर चाहे आप फ्री यूजर हों या ‘गो’ प्लान वाले यूजर ये सभी के लिए लागू होगा।

    ChatGPT Images openai tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.