मुजफ्फरनगर, 11 फरवरी। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे को चार से छह लेन चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। केंद्रीय मंत्रालय ने हाईवे पर फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण के लिए 419.47 करोड रुपये का बजट स्वीकृत किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस बाबत स्वयं एक्स पर पोस्ट किया है।
फ्लाईओवर और अंडरपास बनने से सड़क दुर्घटना पर अंकुश लग सकेगा। वहीं ग्रामीण अंचल का विकास भी होगा। दिल्ली से लेकर देहरादून तक लगभग 250 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे बना है, यह हाईवे वर्ष 2009 में कई हिस्सों में चार लेन बनाया गया था। वर्तमान में हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है। जिसके चलते इसको छह लेन में करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण केंद्रीय मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी थी।
केंद्रीय सड़क एवं जहाज रानी मंत्रालय ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे को छह लेन करने के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। पहले चरण में दूरी लगभग 70 किलोमीटर है, जिसका प्राइवेट कंपनी सर्वे कर रही है। वर्ष 2021 में तत्कलाीन केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पत्र भेजा था। वहीं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर हाईवे पर मुजफ्फरनगर बाईपास के आरंभिक भाग में पर फ्लाईओवर, अंडरपास की मांग रखी थी।
बिलासपुर कट समेत विभिन्न स्थानों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने की मांग रखी थी। पत्र में कहा था कि हाईवे पर कट होने के कारण सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मांग को स्वीकृत कर 419.47 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना को स्वीकृति दी है।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मुजफ्फरनगर बाईपास के वहलना बाईपास, संधावली कट पर 6-लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इसके सहायक मार्गों का विकास किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन तक चौड़ा किया जाएगा। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना-संभावित स्थलों (ब्लैक स्पाट) पर वाहन अंडरपास का निर्माण भी किया जाएगा।
दिल्ली-देहरादून हाईवे के छह लेन चौड़ीकरण समेत व्यवस्था सुधार को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने वर्ष 2021 में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखा था। इसके बाद वर्ष 2023 में फिर से पत्र भेजा गया। जिस पर नितिन गड़करी ने डा. बालियान को पत्र भेजकर कार्य कराने का आश्वासन दिया था।
जिसे चलते दिल्ली-देहरादून हाईवे को मॉडल हाईवे के तहत अतिरिक्त सुविधा देकर मेरठ-मुजफ्फरनगर सेक्शन के सुधार और अपग्रेडेशन प्रस्ताव एनएचएआइ द्वारा बनाया गया है। जिस पर काम किया जा रहा है। डा. बालियान ने बताया कि हाईवे को छह लेन किए जाने की प्रक्रिया 2021 से चल रही है और अब बजट जारी हुआ है।
Trending
- कैंट बोर्ड के लेखाकार राजेश जॉन निलंबित
- सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल” यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल
- Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?
- कारगिल वीरों के नमन से लेकर साइंस में युवाओं के डंके तक… पढ़िए PM मोदी के ‘मन की बात’ की 5 बड़ी बातें
- ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में टैंक की जहरीली गैस से दम घुटने से दो लोगों की मौत
- उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मियों को सीएम योगी का तोहफा, मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर
- पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश
- अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

