Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    • पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»नेपाल : बालेन होंगे नए प्रधानमंत्री, आरएसपी को दो-तिहाई बहुमत
    चुनाव

    नेपाल : बालेन होंगे नए प्रधानमंत्री, आरएसपी को दो-तिहाई बहुमत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 13, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू/नई दिल्ली, 13 मार्च (इं)। नेपाल चुनाव के अंतिम नतीजे आ गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 125 सीटों के साथ बंपर बहुमत हासिल किया है. लेकिन पार्टी में बालेन शाह को पीएम बनाने को लेकर मतभेद उभर आए हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी में ही दो गुट बन गए हैं। पार्टी ने काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव ने नेपाल की जनता ने सीधे वोटिंग में 165 में से 125 सीट पर सीधे आरएसपी को जीत दिलाई है। लेकिन पार्टी में एक अलग गुट बन गया है जो चाहता है कि कोई अन्य नेता देश का पीएम बने।
    अगर प्रोपोर्शनल रिप्रजेंटेशन की वोट और सीट को जोड़ा जाए तो आरएसपी पार्टी सीधे 185 सीट के आसपास सीट इस चुनाव में जीती है। 275 सीट के असेंबली ने यह आकड़ा दो तिहाई से ज्यादा है। लेकिन इस चुनाव के नतीजे आने के बाद भी पीएम पद को लेकर पार्टी के तरफ से रुख साफ नहीं किया गया है। पीएम पद के शपथ को लेकर की कब पीएम का शपथ होगा यह साफ नहीं किया है। कहा जा रहा है कि पार्टी के कुछ नेता पार्टी में एक अलग गुट बना रहे है। यह वर्ग चाहता है कि इनका कोई और नेता पार्टी से प्रधानमंत्री बने।
    आरएसपी पार्टी के फाउंडर रवि लामीचने और पार्टी में नंबर दो डीपी आर्यल ने अभी तक साफ नहीं किया है कि देश का अगला पीएम कौन होगा। नेपाल के कुछ राजनीतिक जानकार का मानना है की पार्टी ने बालेन शाह के चेहरे पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर ली लेकिन अब ऐसा भी हो सकता की पार्टी कहीं बालेन शाह को पीएम नहीं बनाए।
    आरएसपी सिर्फ 3 साल पुरानी पार्टी है, जिसका गठन साल 2022 में हुआ है। ऐसे में पार्टी के पुराने नेता अंतिम वक्त पर बालेन को पीएम बनाने के फैसले से यू टर्न ले सकते है। सरकार कौन चलाएगा और पार्टी का संगठन कौन संभालेगा? इस वजह से कुछ नेता यह सुझाव दे सकते हैं कि बालेन शाह पार्टी या सरकार में अलग भूमिका लें, लेकिन इसका मतलब जरूरी नहीं कि वे उनके खिलाफ हों।

    Balen shah Desh Nepal/kathamandu New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

    August 2, 2026

    शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों

    August 1, 2026

    मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.