Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»टैटू बनवाने से हुआ दो महिलाओं को एड्स
    न्यूज़

    टैटू बनवाने से हुआ दो महिलाओं को एड्स

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 11, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज, 11 फरवरी। स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में इलाज कराने पहुंची दो महिलाओं में टैटू के कारण एड्स की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी एड्स का खतरा मंडराने लगा है।
    टैगोर टाउन निवासी महिला (26) तीन महीने गर्भधारण के बाद स्वरूप रानी नेहरु चिकित्सालय के स्त्री रोग विभाग में जांच कराने पहुंची थी, जहां पर एड्स की पुष्टि हुई। महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। काउंसलिंग में शादी से पूर्व महिला का किसी प्रकार का यौन संबंध,
    गलत तरीके से खून चढ़ना या फिर संक्रमित सुई लगने की बात सामने नहीं आई। जांच के दौरान महिला के शरीर पर टैटू देखा गया। पूछताछ में उसने बताया कि शादी से तीन महीने पहले उसने यह टैटू बनवाया था। महिला को एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) की दवाएं दी जा रही हैं। दूसरी ओर बालसन के पास रहने वाली 32 वर्षीय महिला को दो महीने पहले पैर में चोट लगी। काफी इलाज के बाद भी घाव नहीं सूखा।
    एसआरएन अस्पताल में शुगर व एड्स की जांच हुई तो एड्स की पुष्टि हुई। पति में एड्स की पुष्टि नहीं हुई। काउंसलिंग में पता चला महिला ने चार महीने पहले टैटू बनवाया था। एड्स या एचआईवी संक्रमण की सही पहचान केवल रक्त परीक्षण से ही संभव है। क्योंकि इसके लक्षण अन्य बीमारियों जैसे ही हो सकते हैं। असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई साझा करने या प्रसव के दौरान संक्रमण होने पर जोखिम होता है।

    Aids prayagraj tazza khabar Two women contracted AIDS from tattoos Uttar Pradesh uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.