Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रक्षामंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस
    देश

    रक्षामंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 1, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गत दिवस रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया और आरोप लगाया है कि सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैनिकों के शहीद होने के संबंध में सदन को गुमराह किया। वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि सदन को गुमराह करने के लिए रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की प्रक्रिया शुरू की जाए।
    उन्होंने नोटिस में कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोकसभा में 28 जुलाई, 2025 को हुई चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री ने सदन में कहा था कि आपको प्रश्न पूछना है तो यह पूछिए कि क्या इस ऑपरेशन में हमारे सैनिकों को कोई क्षति हुई? तो उसका उत्तर है नहीं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इसके विपरीत बाद में जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सशस्त्र बलों के छह जवानों की मृत्यु हुई थी।
    इनमें भारतीय सेना के सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार, लांस नायक दिनेश कुमार, एविएशन टेक्नीशियन एम मुरलीनायक, हवलदार सुनील कुमार सिंह तथा भारतीय वायु सेना के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार शामिल हैं। वेणुगोपाल ने अपने नोटिस में दावा किया कि इन तथ्यों से स्पष्ट है कि रक्षा मंत्री का सदन में दिया गया बयान ‘गलत और भ्रामक’ था। उन्होंने कहा कि किसी मंत्री द्वारा सदन को गुमराह करना अथवा सदन से तथ्य छिपाना विशेषाधिकार का हनन और सदन की अवमानना माना जाता है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले में रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया।

    Defence Minister Rajnath Singh Desh New Delhi Privilege motion against the Defence Minister tazza khabar tazza khabar in hindi Venugopal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.