नई दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायु सेना के नए और 51वें उप प्रमुख बनाए गए हैं। उन्होंने एयर मार्शल नागेश कपूर का स्थान लिया है। इससे पहले वे एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख के रूप में सेवा दे रहे थे। उससे पहले वे केंद्रीय वायु कमान के वायु अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ थे। आशुतोष दीक्षित दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में, उनके पास विभिन्न लड़ाकू जेट विमानों पर 3300 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है और उन्होंने विभिन्न कमान एवं स्टाफ पदों पर कार्य किया है। जिन्होंने एचपीटी-32, एएन-32, एवीआरओ, किरण, जगुआर, आईएल-78 और हॉक विमान उड़ाए हैं।
वायु मार्शल के परिचालन कार्यकाल में नौवीं स्क्वाड्रन के कमान अधिकारी के रूप में कार्य करना शामिल है। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सफेद सागर में भाग लिया। उन्होंने पाकिस्तान की सेना के छक्के छुड़ा दिए थे।
1 अक्टूबर 2022 को एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत होने के बाद दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने भविष्य की प्रौद्योगिकियों को अपनाने से संबंधित कई परियोजनाओं का नेतृत्व किया है और भारतीय वायु सेना के आधुनिकीकरण पर जोर देने का काम किया है।
उप वायु सेना प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान एलसीए मार्क-1ए, मार्क-2 और एएमसीए सहित कई स्वदेशी विमान परियोजनाओं में प्रगति हुई है।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

