Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मौत के खौफनाक खेल का खुलासा, पति की लाश बाथरूम में दफनाकर रोज नहाती रही पत्नी
    देश

    मौत के खौफनाक खेल का खुलासा, पति की लाश बाथरूम में दफनाकर रोज नहाती रही पत्नी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 4, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 04 जुलाई। नीले ड्रम और पहाड़ी से धक्का देकर पतियों की हत्या के बाद अब आगरा का बाथरूम कांड चर्चा में है. यहां पत्नी रूबी ने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की हत्या करके उसे घर के बाथरूम में ही दफना दिया. वह रोज उसी बाथरूम में नहाती रही, ताकि किसी को शक न हो. जब लोग सुरेंद्र के बारे में पूछते, तब वह गायब होने का रोना रोने लगती.

    45 दिनों तक पत्नी रूबी का यह ड्रामा चलता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी कि सुरेंद्र की हत्या हो चुकी है. आखिरकार रूबी की सारी चालाकी पर उसकी एक गलती भारी पड़ गई. बाद में उसने सास की पेंशन हड़पने को लेकर जेठ अनिल शर्मा से हुए विवाद में पति की हत्या करने की बात कबूली. पुलिस ने जब रूबी से पूछताछ की तो उसका खौफनाक खेल सामने आया.

    पुलिस ने जब बाथरूम की खुदाई कराई तो फर्श में दबे सुरेंद्र का कंकाल बरामद किया. पुलिस की पूछताछ में रूबी ने बताया कि उसने क्राइम पेट्रोल और दृश्यम मूवी देखकर पति की हत्या की योजना बनाई थी. जिस बाथरूम में पति को दफनाया था. उसी में रोज नहाती थी. इधर, पिता की हत्या से दोनों बेटियां सदमे में हैं. दोनों मां को निर्दाेष बता रही हैं. इसके साथ ही आरोपित भी बेटियां के भविष्य को लेकर चिंतित दिख रही है.

    यह वारदात आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में दहतोरा की रेणुकाधाम कॉलोनी का है. यहां रहने वाली रूबी ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या करके लाश को बाथरूम में दफना दिया. इतना ही नहीं राजमिस्त्री बुलाकर बाथरूम का फर्श बनवाकर टाइल्स भी लगा दी थी. वह रोज उसी बाथरूम में नहाती थी. बाथरूम की खुदाई में सुरेंद्र का कंकाल निकला है. उसके कपडे गल गए थे. गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में कड़ा भी मिला है.

    शाहगंज थाना के वायुविहार निवासी ऑटो चालक अनिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि मूलरूप से भरतपुर के रंजीत नगर के रहने वाले हैं. पिता राधेश्याम शर्मा इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे, जो 24 साल पहले रिटायर हुए. इसके बाद ​पिता आगरा आ गए. यहां पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में रहने लगे. पिता राधेश्याम शर्मा का 14 साल पहले निधन हो गया.

    इस पर शाहगंज के वायु विहार में जाकर रहने लगा और छोटा भाई सुरेंद्र रेणुका धाम कॉलोनी में परिवार और मां कमला के साथ रहता था. भाई सुरेंद्र की शादी रूबी से 16 साल पहले हुई थी. दोनों की दो बेटियां प्राची (15) और सिद्धि (9) हैं. अभी 18 मई से सुरेंद्र की दोनों बेटियां और मां कमला मेरे साथ ही रह रही हैं.

    डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पूछताछ में रूबी ने खुलासा है कि पति सुरेंद्र कुमार शर्मा शराब पीने के साथ ही नशे के लिए नींद की गोलियां भी खाता था. रूबी ने 18 मई को योजना बनाकर अपनी बेटियों और सास को जेठ अनिल के पास यह कहकर भेजा कि पुराने मामले में पुलिस दबिश दे रही है. इससे बच्चे और सास परेशान होंगे.

    उसी रात पति के लिए खीर बनाई, जिसमें नींद की 16 से 20 गोलियां डाल दी. जब पति की मौत हुई तो उसे खींचकर बाथरूम में ले गई और फर्श की खुदाई करके उसमें शव दबा दिया. इसके बाद मिट्टी और गिट्टी मंगवाकर शव दफना दिया.

    किसी को संदेह न हो, इसलिए राजमिस्त्री बुलाकर बाथरूम का पक्का फर्श करा दिया. 26 मई को पति की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी. पति की हत्या करके जितने दिन घर में रही. आरोपी ने बताया कि जब कोई पड़ोसी, पति के बारे में पूछता तो दुखी होकर लापता होने की जानकारी देती और रोने भी लगती थी.

    रूबी ने पुलिस को बताया कि पति सुरेंद्र की शराब वजह से अक्सर झगड़ा होता था. शराब पीकर पति पिटाई करता था. शराब पीने की लत से उसकी डिलीवरी बाय की नौकरी छूट गई. मैं घर में कपड़े सिलकर जो कमाती थी, उसे भी झगड़ा करके पति छीन लेता था. उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी थी.

    पुलिस पूछताछ में आरोपित रूबी ने बार-बार बयान भी बदले. पहले कहा कि पति ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या कर ली थी. बाद में कहा कि पति सुरेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इससे मैं घबरा गई और उसका शव फंदे से उतारकर बाथरूम में दफना दिया था.

    जब पुलिस ने बार बार बयान बदलने पर सख्ती की, तब रूबी ने पति की हत्या करना कबूला. बताया कि किसी को शक नहीं हो. इसलिए, घर में भी आराम से रह रही थी.

    अनिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि भाई सुरेंद्र गायब था. उसकी पत्नी रूबी ने मां की पेंशन नहीं
    निकालने की बात कही. मुझे संदेह हुआ तो मां को साथ लेकर भरतपुर गया. वहां पर बैंक से पता चला कि मां की पेंशन तो निकाली जा चुकी है. मां के बैंक खाते की पासबुक और डेबिट कार्ड भी रूबी के पास रहता था. मां को मिलने वाली 30 हजार रुपए की पेंशन में से 10 हजार रुपए ही मुझे देती थी.

    मैंने रूबी से गुरुवार सुबह पेंशन निकालने और मुझे रुपए नहीं देने की बात कही. इस पर रूबी चुप हो गई. इसके बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे फोन करके रूबी ने मुझे बुलाया. कहा कि पति घर पर हैं. आप आकर बात कर लो.

    जब मैं भाई सुरेंद्र से बात करने उसके घर पहुंचा तो रूबी ने कहा कि पति बाथरूम में हैं. मगर, बाथरूम में कोई नहीं था. जब मैंने कहा कि इसमें तो कोई नहीं है. इस पर रूबी ने कहा कि दो फीट नीचे हैं. यह सुनकर मेरी रूह कांप गई. इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी थी.

    डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया पुलिस टीम कई पहलुओं पर जांच कर रही है. इसमें यह भी देखा जा रहा है कि घटना में कोई और तो शामिल नहीं है. हर पहलू और बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है. इसके साथ ही बाथरूम से बरामद कंकाल का डीएनए कराकर भाई के डीएनए से मिलान किया जाएगा.

    agra AGRA WIFE BURIED HUSBAND BATHROOM tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.